नई दिल्ली, (mediasaheb.com) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग(एनएचआरसी) ने 12वीं कक्षा में फेल होने पर 18 छात्रों के आत्महत्या करने संबंधी समाचारों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को तेलंगाना के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। एनएचआरसी ने तेलंगाना के मुख्य सचिव शैलेंद्र कुमार जोशी को मीडिया रिपोर्टों का स्वत: संज्ञान लेने के बाद यह नोटिस जारी किया है। आयोग ने नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसमें दोषी के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को राहत भी शामिल है। समाचार रिपोर्ट में बताया गया है कि फरवरी,2018 में लगभग 10 लाख छात्रों ने इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड(बीआईई) द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। इसमें बड़े पैमाने पर हुई विसंगतियों ने राज्य में हंगामा मचा दिया है। इन परीक्षाओं में लगभग साढ़े तीन लाख छात्र फेल हो गए, जिसके बाद मार्च से अब तक 18 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं। इसके चलते राज्य में छात्र और अभिभावक लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।(हि स)।
Tuesday, September 22
Breaking News
- तकनीक, नवाचार और सतत प्रशिक्षण से सशक्त होंगे प्रदेश के इंजीनियर : मंत्री सिंह
- महिलाओं को संकट की घड़ी में मिले सम्मान, सुरक्षा और त्वरित न्याय : रेखा यादव
- समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश की थीम पर मनाया जाए प्रदेश का स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- स्लीमनाबाद टनल का काम पूर्णता की ओर, शीघ्र ही रीवा जिले के खेतों को मिलेगा नर्मदा जल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- उत्पादन से मूल्य संवर्धन तक : उद्यानिकी को नई ऊंचाई देने की तैयारी, किसानों की आय बढ़ाने पर नीति संवाद में मंथन
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र
- अटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- ₹37 हजार करोड़ से बदल रही जम्मू-कश्मीर की कनेक्टिविटी की तस्वीर, 38 हाईवे परियोजनाओं की प्रगति से रूबरू हुआ पत्रकार दल
- सपा शासन में थी दंगों की भरमार, लगता था कर्फ्यू, आज संस्कारों से मनाए जाते हैं त्योहार- अखिलेश पर संजय निषाद का हमला
- 22 सितंबर राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, जानें दिन का हाल


