रायपुर, (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ में डीकेएस अस्पताल घोटाला मामले में मुख्य आरोपित डाॅ. पुनीत गुप्ता ने थाने में हाजिर होने के लिए अगली तारीख की मांग की है। शुक्रवार को पुनीत गुप्ता के वकील गोलबाजार थाने पहुंचे और उन्होंने डॉ. पुनीत गुप्ता के थाने में हाजिर होने की अगली तारीख की मांग की। इस दौरान पुनीत के वकील के साथ प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता व वकील नरेश गुप्ता भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि डीकेएस घोटाला मामले में पुनीत गुप्ता को हाईकोर्ट से गुरुवार को जमानत मिलने के बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे गोलबाजार थाने में पेश होना था। लेकिन दोपहर तक पुनीत गुप्ता गोलबाजार थाना नहीं पहुंचे। इसके बाद देर शाम को पुनीत के वकील ने थाना पहुंच कर अगली तारीख की मांग की। (हि स)।
Sunday, September 20
Breaking News
- 20 सितंबर राशिफल: रविवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, धन लाभ के बनेंगे योग
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर परिवार को पक्का घर’ के विजन से साकार हुआ अमृतलाल का सपना
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प
- जल जीवन मिशन से बदली ग्राम बारीउमराव की तस्वीर, हर घर पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल
- पूर्वी यूपी के पकवान को मिलेगी ग्लोबल पहचान
- AI की एक गलती से छिड़ सकता था चीन-अमेरिका युद्ध! गलत रिपोर्ट ने बढ़ाया खतरा
- क्या कांग्रेस से दूरी बना रहीं ममता बनर्जी? INDIA से अलग नए गठबंधन की चर्चा
- सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन
- डिजिटल पंख: क्रेडिट बैंक और डिजीलॉकर से गढ़ी ‘कहानी बदलाव की’, पूरा हुआ ‘सेवा का संकल्प’
- बारिश में खराब सड़कों पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जताई नाराजगी, 15 अक्टूबर तक सुधारने के दिए निर्देश


