मुंबई, (mediasaheb.com) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में उपमुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान मच गया है। पार्टी ने जब से प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील को मंत्री बनाए जाने का निर्देश दिया है, तब से अजीत पवार ‘नॉट रीचेबल’ हो गए हैं। अजीत पवार (#AjitPawar )के निवास पर अजीत समर्थक जमे हुए हैं और अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि राकांपा सूत्रों ने बताया कि अजीत पवार सांसद सुप्रिया सुले के संपर्क में है और 5 बजे शपथ ग्रहण स्थल पर पहुंचने वाले हैं।
शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने बताया कि उपमुख्यमंत्री पद राकांपा के हिस्से में गया है, इसलिए इस पद पर किसका चुनाव करना है, यह शरद पवार तय करेंगे। राऊत ने बताया कि यह कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं है। शरद पवार इसका निदान कर लेंगे। पूर्व मंत्री छगन भुजबल ने बताया कि अभी तक पार्टी की बैठक में उपमुख्यमंत्री पद किसे दिया जाए,यह तय नहीं हुआ है, इसलिए इस तरह की चर्चा निरर्थक है। उल्लेखनीय है कि अजीत पवार ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने व खुद उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसे लेकर महाविकास आघाड़ी का एक धड़ा अजीत पवार को मंत्री पद देने का विरोध कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में अशोक चव्हाण को मंत्री पद दिए जाने पर विरोध का स्वर उभरने लगा है। इसी प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध राकांपा कर रही है। सूत्रों ने बताया कि इस बाबत शपथ ग्रहण से पहले निर्णय लिया जा सकता है। इसका कारण अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री न बनाए जाने से राकांपा विधायक नाराज हो सकते हैं। इस नाराजगी को टालने के लिए राकांपा अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री बना सकती है। (हि.स.)।
Friday, June 12
Breaking News
- डीजल बिक्री पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, जानिए अब एक व्यक्ति को कितना ईंधन मिलेगा
- बैरागढ़ रोड पर पटाखा दुकान में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका; 70 फीट तक उठीं लपटें
- शिक्षा, श्रेष्ठ नागरिक निर्माण का सबसे प्रभावी उपक्रम : मंत्री परमार
- नीति आयोग बैठक में बिहार की बड़ी मांग, केंद्र से 18 हजार करोड़ रुपये की गुहार
- पीवी सिंधु ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में, 31 मिनट में चीन की खिलाड़ी को हराया
- महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की राज्य महिला आयोग ने की सराहना
- TMC को बड़ा झटका! राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक का इस्तीफा, ममता बनर्जी के अब सिर्फ 9 सांसद बचे
- नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, वॉशिंग पाउडर की आड़ में चल रहा था काला कारोबार, 12 गिरफ्तार
- शराब की ओवररेटिंग पर सरकार सख्त, 4 आबकारी अधिकारी निलंबित, 8 को नोटिस जारी
- दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में खेल जगत में शोक की लहर


