रायपुर,(mediasaheb.com ) पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के द्वारा जान से मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ एफआईआर (#FIR ) दर्ज कराने से इंकार करने पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर से सवाल किये धमकी देने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराते? रमन सरकार के दौरान पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर कितने अवैध खदान चलाने वालों को संरक्षण देते थे? सबको पता है। अजय चंद्राकर के जिस रिश्तेदार के मोबाईल (Mobile ) पर अजय चंद्राकर को कथित धमकी दी गयी उसका रेत खदान से क्या संबंध है? राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के अंतिम व्यक्ति की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है ऐसे में जब पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक अजय चंद्राकर को जान से मारने की धमकी दी जाती है तब उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित राज्य सरकार धमकी देने वाले के ऊपर सख्त कार्यवाही की बात करती है तो पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के द्वारा मामले में कार्यवाही नहीं करने का मांग करना दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी दाल काली होने का जीताजागता सबूत है। पूर्व रमन सरकार के दौरान रेत माफियाओ को भाजपा नेताओं का पूरा संरक्षण था,पूर्व सरकार के मंत्रीयो के रिश्तेदार ही रेत के खेल के बड़े खिलाड़ी थे। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के ऊपर पद का दुरुपयोग कर रेत खदान अपने रिश्तेदारो को दिलाने का गम्भीर आरोप लगे थे, जिसकी शिकायत पीएमओ कार्यलय तक हुई थी।
Saturday, July 25
Breaking News
- राजनीति का उद्देश्य समाज कल्याण है, नई पीढ़ी को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविन्द नारायण सिंह से सेवा और समर्पण की लेनी चाहिए सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- भारत को अमेरिकी टैरिफ से बड़ी राहत: अब 55% एक्सपोर्ट पर केवल 10% अतिरिक्त ड्यूटी
- ‘व्यापक हितों को प्राथमिकता देते हुए छोड़ा पद’: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नवीन का बड़ा बयान
- नीट विवाद पर CJP का आंदोलन समाप्त, सरकार ने दिए बड़े आश्वासन
- बिहार में जीविका दीदियों को नई जिम्मेदारी, चंपारण मीट से जुड़ेंगी महिलाएं
- आईआरसीटीसी ने शुरू की ज्योतिर्लिंग और साईं दर्शन यात्रा, 1 सितंबर को रक्सौल से चलेगी ट्रेन
- लखनऊ अलीगंज अग्निकांड वाली इमारत पर एलडीए का बुलडोजर चला
- ‘परिवार कर रहा आपका इंतजार, खबर का नहीं’: सड़क सुरक्षा पर रायपुर पुलिस का भावुक वीडियो वायरल
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी थमेगा नहीं आंदोलन, CJP बोली- ‘दो मांगें अभी बाकी हैं’
- 3 साल का लंबा इंतजार खत्म: 28 जुलाई को निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

