लंदन, (mediasaheb.com)। न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के खिताबी मुकाबले को लेकर इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने शनिवार को कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबला ड्रेसिंग रूम में मौजूद प्रत्येक खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मौका है।खिताबी मुकाबले की पूर्व संध्या पर इंग्लिश कप्तान ने कहा, “ड्रेसिंग रूम में मेरे और सभी खिलाड़ियों के लिए यह एक बड़ा मौका है। यह चार साल की कड़ी मेहनत और समर्पण का एक संयोजन है। हमारे पास विश्व कप जीतने का बड़ा मौका है। पूरे टूर्नामेंट में हमारा काफी समर्थन रहा है।” उन्होंने कहा ,”मैं फाइनल में पहुंचने के बाद निश्चित रूप से बहुत सूकुन महसूस कर रहा हूं और कल के मैच को लेकर बहुत उत्साहित हूं। हम खिताबी मुकाबले का आनंद लेने जा रहे हैं। हमारी टीम में हर कोई फिट है और यह अच्छी खबर है।”
मोर्गन ने न्यूजीलैंड टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने जैसा प्रदर्शन किया है वह वास्तव में उल्लेखनीय है। कीवी टीम ने 2015 में ब्रेंडन मैकुलम के नेतृत्व में विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी। मोर्गन ने कहा कि मैकुलम और विलियमसन (वर्तमान कीवी कप्तान) दोनों अपनी नेतृत्व शैली में अलग हैं। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड एक कठिन टीम है और उन्होंने ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन दिखाया। मैकुलम और विलियमसन की कप्तानी की अलग शैली है। मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड ने जो प्रगति की है वह उल्लेखनीय है।
बता दें कि दोनों टीमों के बीच विश्व कप का खिताबी मुकाबला रविवार को ऐतिहासिक लार्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। (हि.स.)
Tuesday, July 21
Breaking News
- ‘कोल्ड्रिफ’ कांड के बाद बड़ा फैसला, MP में ₹100 करोड़ से अपग्रेड होंगी दवा जांच लैब्स, हर जिले में बनेगा FDA ऑफिस
- DAVV का बड़ा फैसला: सप्लीमेंट्री में फेल छात्र भी ले सकेंगे सेकंड ईयर में एडमिशन
- भोपाल-लखनऊ के बीच दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द जारी होगा शेड्यूल
- MP UCC: लिव-इन रिश्तों का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, हलाला बनेगा दंडनीय अपराध, 80% मुस्लिम महिलाओं ने किया समर्थन
- जापान की E-10 में देरी तो भारत लाएगा देसी बुलेट ट्रेन B-28, सरकार ने बताई स्पीड और पूरा प्लान
- MP में 771 करोड़ से अपग्रेड होंगे 73 हेल्थ सेंटर, 6 दिन पहले खारिज हुआ प्रस्ताव अब मंजूर
- इंदौर से 10 नए शहरों के लिए शुरू होंगी सीधी फ्लाइट्स, एयरलाइंस को भेजा गया प्रस्ताव
- 21 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
- यूट्यूबर गुलशन पाहुजा को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, जज पर गंभीर आरोप लगाने पर सख्त टिप्पणी
- अफगानिस्तान ने बदला रास्ता, पाकिस्तान को अरबों डॉलर के व्यापार का झटका


