टोक्यो, (media saheb.com) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेबियस ने कहा है कि विशेषज्ञों की अंतरराष्ट्रीय टीम के सदस्यों को चीन में कोरोना वायरस ( #Corona_virus )
की उत्पत्ति के अध्ययन के लिये प्रवेश की अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है।
डॉ. टेड्रोस ने ट्वीट में कहा, “ आज हमें पता चला कि चीनी अधिकारियों ने अभी तक टीम के चीन दौरे के लिये अंतिम रूप से अनुमति नहीं दी है। मैं इस खबर से बहुत निराश हूं कि दो सदस्यों ने पहले ही अपनी यात्रा शुरू कर दी थी और अन्य को अंतिम मिनट तक अनुमति नहीं मिली। ”
डॉ. टेड्रोस ने कहा कि टीम चीन में Corona वायरस की उत्पत्ति की जांच करेगी और देश में प्रकोप के शुरुआती चरणों के दौरान क्या हुआ इसका पता लगाएगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने चीनी अधिकारियों से चीन में टीम के प्रवेश को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि मिशन जल्द से जल्द शुरू हो सके। उन्होंने कहा, “ हम चीन के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हैं और हमने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि यह मिशन WHO और अंतर्राष्ट्रीय टीम की प्राथमिकता में है।
Monday, August 31
Breaking News
- 31 अगस्त का राशिफल: सोमवार को किन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की विशेष कृपा?
- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना
- सतना-चित्रकूट में बाढ़ का कहर, मंदाकिनी में बहा 42 साल पुराना पुल; 400 दुकानें तबाह
- नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद
- AC कोच भी नहीं सुरक्षित! रायपुर आ रही छात्रा की सोने की चेन चोरी, 29 दिनों में 14 केस
- करोड़ों की रॉयल्टी देने वाला गांव, फिर भी तिरपाल के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे
- रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की जेलों में भावनात्मक माहौल, बहनों ने जेल पहुंचकर भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
- MP में बदली कर्ज की तस्वीर, MSME सेक्टर में सबसे तेज उछाल; कृषि का दबदबा बरकरार
- गढ़वा में खौफनाक साजिश का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या
- 31 अगस्त से होगा नरेला रक्षाबंधन का भव्य शुभारंभ इस वर्ष भी लाखों बहनें मंत्री सारंग को बांधेंगी रक्षासूत्र


