नई दिल्ली, (media saheb.com) स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) परमपरागत चिकित्सा व्यवस्था को बढावा देने के लिए भारत में आयुर्वेद का वैश्विक केन्द्र स्थापित करना चाहता है ।
डाॅ हर्षवर्धन ने यहां पतंजलि की कोरोना की प्रमाणिक दवा कोरोनील को जारी करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आयुर्वेद को बढ़ावा देने को लेकर बातचीत की थी जिसमें उन्होंने भारत को इसका वैश्विक केन्द्र बनाने पर जोर दिया था ।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में विश्व सवास्थ्य संगठन की एक बैठक जापान में हुयी थी जिसमें 21 वीं सदी में स्वास्थ्य लक्ष्य को हासिल करने में परम्परागत चिकित्सा व्यवस्था को महत्वपूर्ण बताया गया था । इसके लिए आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को बढावा देने तथा इस पर वैज्ञानिक अनुसंधान पर जोर देने की अनुशंसा की गयी थी ।
डाॅ हर्षवर्धन ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आयुर्वेद को मान्यता दी है और इसकी प्रमाणिकता है । लोगों को निरोग बनाने में आयुर्वेदिक दवाओं की भूमिका को लेकर शक नहीं किया जाना चाहिये । उन्होंने कहा कि अथरवेद और चरक संहिता में आयुर्वेद की विस्तार से चर्चा है । छठी शताब्दी में आयुर्वेद का चीनी भाषा में अनुवाद किया गया था । बाद में परसियन और यूरोपीय भाषाओं में भी यह काम किया गया ।
उन्होंने कहा कि देश में अंग्रेजों के शासन के दौर भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा नहीं दिया गया । दिल्ली में उन्होंने आयुर्वेद पर अनुसंधान के लिए एक केन्द्र की स्थापना की थी लेकिन बाद में सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया । उन्होंने आयुर्वेद को आधुनिक वैज्ञानिक तरीके से रखे जाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी चिकित्सा पद्धति को मानवता के कल्याण के लिए मिलकर काम करना चाहिये ।(वार्ता) (the states. news)
Friday, June 26
Breaking News
- वेलकम 3 vs कॉकटेल 2: बॉक्स ऑफिस पर आज से बड़ा क्लैश, टिकट ऑफर से बढ़ी टक्कर
- AI के दौर में टेक नौकरियों पर संकट: भारत में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग हायरिंग में तेज गिरावट
- वेलकम टू द जंगल रिव्यू: 32 सितारों की ब्रेनरॉट कॉमेडी ने किया सरप्राइज
- KBC विनर हर्षवर्धन नवाथे: करोड़पति बनने से CEO तक का सफर
- Narayanpur में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, हथियारों का जखीरा और 24 लाख रुपये बरामद
- राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव: चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, चंदा विवाद के बीच फैसला
- MP Weather Update: 15 जिलों में झमाझम बारिश, 2 दिन में भोपाल-उज्जैन पहुंचेगा मानसून; ग्वालियर-चंबल में इंतजार जारी
- बीकानेर की सिमरन प्रवीन बनीं प्रेरणा, गरीबी के बावजूद बास्केटबॉल में राष्ट्रीय पहचान हासिल की
- गरुड़ पुराण के अनुसार रात में अंतिम संस्कार क्यों नहीं किया जाता, जानिए धार्मिक कारण
- राजस्थान में ऊर्जा दक्ष भवनों को मिलेगा बढ़ावा, एनर्जी कंजर्वेशन बिल्डिंग कोड जल्द होगा लागू

