रायपुर (mediasaheb.com) |गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड में भेंट-मुलाकात के दौरान सकोला गांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान बालाराम के घर भोजन किया। उन्होंने कोईलार, चेंच तथा मुनगा भाजी का स्वाद लिया। बारिश के मौसम में अरहर की दाल, चावल और उड़द बड़ी के साथ स्वादिष्ट भाजी का सेवन वाकई मन को प्रसन्न करने वाला था। घर की सदस्य और सकोला गांव की सरपंच श्रीमती हीरामती ने बताया कि घर के पीछे ही बाड़ी है जिसमें मुनगा, चेंच भाजी, कोइलार भाजी, भिंडी, बरबट्टी आदि सब्जियां लगाएं हैं। हीरामती ने मुख्यमंत्री को अपने ही घर की बाड़ी की चेंच, कोईलार और मुनगा भाजी खिला कर प्रसन्न कर दिया।सरपंच श्रीमती हीरामती ने बताया कि शासन की ‘नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी‘ योजना से किसानों को काफी लाभ मिला है। बाड़ी योजना से प्रेरित होकर गांव का हर किसान घर के पीछे खाली जमीन पर सब्जी-बाड़ी लगा रहे हैं। इससे घर के लोगों को न केवल पौष्टिक एवं ताजी सब्जियां मिल रही हैं, बल्कि इनकी बिक्री से कमाई भी हो रही है।
Friday, July 17
Breaking News
- PM-Kisan की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, जानिए कब खाते में आएंगे ₹2,000 और किन किसानों को मिलेगा लाभ
- सरकार बनने के 2 महीने में थलपति विजय पर बढ़ा विवाद, आखिर क्या है पूरा मामला?
- सुदूर वनांचल में जिला पंचायत अध्यक्ष की जनचौपाल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीदों का आधार
- प्रदेश के 3,553 शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने 274 सांदीपनि विद्यालयों का किया शैक्षणिक भ्रमण
- स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ता बिजली बिल, बढ़ती है पारदर्शिता और बचत की संभावना
- सुकमा के सुदूर अंचलों में नवाचार
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपदों के दौरा लगातार जारी, तीन जिलों को देंगे लगभग 2500 करोड़ की योजनाओं का उपहार
- पेट्रोल को भूल जाइए! भारत में गोबर से बन रहा सस्ता वाहन ईंधन, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
- MP Weather: 33 जिलों में सामान्य से कम बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता; फिलहाल भारी बारिश के संकेत नहीं


