नई दिल्ली (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत काल में भारत को आधुनिक विज्ञान की विश्व की सबसे आधुनिक प्रयोगशाला बनाने के संकल्प के साथ मंगलवार को भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया। PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र में राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय (RTMNU) के अमरावती रोड परिसर में आयोजित विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा,“ भारत 25 वर्षों में जिस ऊंचाइयों पर पर होगा उसमें भारतीय वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। भारत का वैज्ञानिक समाज देश को उन ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा जिसका देश हकदार रहा है, यह मेरा विश्वास है। भारत में डाटा और प्रौद्योगिकी बहुतायत में है। इन दोनों क्षेत्रों में भारत को बुलंदियों पर पहुंचाने की हमारे वैज्ञानिक क्षमता रखते हैं। चाहे ट्रेडिशनल नॉलेज हो या आधुनिक प्रौद्योगिकी यह दोनों ही वैज्ञानिक खोज में मददगार होते हैं। हमें अपने वैज्ञानिक प्रक्रियाओं को और मजबूत बनाने के लिए खोजी प्रवृत्ति को विकसित करना होगा।”
PM मोदी ने कहा,“ भारत जिस वैज्ञानिक दृष्टि से आज आगे बढ़ रहा है, उसके नतीजे हम देख रहे हैं।विज्ञान के क्षेत्र में भारत तेजी से विश्व में दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल हो रहा है। वर्ष 2020 में हम ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 40 में स्थान पर पहुंच गए। भारत पीएचडी के मामले में दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल है।आज भारत स्टार्टअप इकोसिस्टम के मामले में दुनिया के शीर्ष देशों में है।हम साइंस के जरिए महिला सशक्तिकरण ही नहीं करना चाहते, बल्कि महिलाओं की भागीदारी के माध्यम से विज्ञान का भी सशक्तिकरण करने का लक्ष्य रखते हैं। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है ,यह इस बात का प्रमाण है कि समाज आगे बढ़ रहा है।” (वार्ता)
Thursday, May 21
Breaking News
- 21 मई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क
- सागर के डायल 112 हीरोज कार में फँसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर पहुँचाया अस्पताल
- लाल आतंक से विकास की ओर बढ़ता दारेली
- नारायणपुर के वनांचल में थमी भटकन
- छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई पुलिसिंग
- जिन किसानों के स्लॉट बुक हैं, उनसे 28 मई तक गेहूं खरीदेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- अब तक 12.56 लाख किसानों से 93.31 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुआ गेहूँ का उपार्जन : खाद्य मंत्री राजपूत
- विगत एक सप्ताह मेंदिल्ली, गुजरात, बिहार एवं उत्तरप्रदेश से 5 नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर लौटाई परिवारों की मुस्कान
- सेवाभाव और संकल्प की मिसाल : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय पहचान
- सजगता, सहयोग और सावधानी से सिकल सेल उन्मूलन संभव : राज्यपाल पटेल


