मुंबई(mediasaheb.com)| वैश्विक बाजार के सकारात्मक रुझान से स्थानीय स्तर पर वित्तीय सेवाएं, हेल्थकेयर, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और टेक समेत 16 समूहों में हुई लिवाली से आज शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी तेजी बरकरार रही।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 126.41 अंक अर्थात 0.21 प्रतिशत की बढ़त लेकर 61294.20 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 35.10 अंक यानी 0.19 प्रतिशत बढ़कर 18232.55 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.22 प्रतिशत चढ़कर 25,514.21 अंक और स्मॉलकैप 0.18 प्रतिशत मजबूत होकर 29,222.69 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3665 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2032 में लिवाली जबकि 1491 में बिकवाली हुई वहीं 142 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 26 कंपनियां हरे जबकि 24 लाल निशान पर रहे।
बीएसई में 16 समूहों में तेजी रही। इस दौरान कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.56, वित्तीय सेवाएं 0.64, हेल्थकेयर 0.67, आईटी 0.65, दूरसंचार 0.40, बैंकिंग 0.58, तेल एवं गैस 0.20, पावर 0.13, रियल्टी 0.18 और टेक 0.53 और सर्विसेज समूह के शेयरों में 1.08 प्रतिशत की बढ़त रही।
इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 2.25, जर्मनी का डैक्स 1.43, हांगकांग का हैंगसेंग 1.84 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.88 प्रतिशत चढ़ गया वहीं जापान के निक्केई में टिकाव रहा।(वार्ता)
Tuesday, July 21
Breaking News
- 21 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
- यूट्यूबर गुलशन पाहुजा को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, जज पर गंभीर आरोप लगाने पर सख्त टिप्पणी
- अफगानिस्तान ने बदला रास्ता, पाकिस्तान को अरबों डॉलर के व्यापार का झटका
- बाराबंकी को 542 करोड़ की सौगात, महादेवा कॉरिडोर का सीएम योगी ने किया शिलान्यास
- झारखंड में सरकारी कर्मचारियों का हर तीन साल में होगा तबादला
- राजस्थान में फिर शुरू होंगे शहरी-ग्रामीण सेवा शिविर, 31 अगस्त तक मिलेगा लाभ
- खगड़िया-सहरसा सफर होगा आसान, SH-95 पर मृत कोसी पुल शुरू
- झारखंड में वोटर लिस्ट SIR तेज, 97.77% मतदाताओं तक पहुंचा गणना प्रपत्र
- गोरखपुर को मिलेगी पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर की सौगात, CM योगी करेंगे उद्घाटन
- CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द


