नई दिल्ली, (mediasaheb.com)। कर्ज में डूबी निजी क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Vodafone-idea ने सोमवार को एक दिसम्बर से अपना टैरिफ रेट बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि इसकी वजह मौजूदा वित्तीय संकट है। हालांकि कंपनी ने ये खुलासा नहीं किया है कि टैरिफ रेट में कितनी बढ़ोतरी होगी। इस समय वोडाफोन और आइडिया के करीब 30 करोड़ मोबाइल सब्सक्राइबर हैं। कंपनी ने जारी बयान में कहा है कि मार्च 2020 तक देश की सौ करोड़ आबादी को 4जी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए क्षमता और कवरेज दायरें में तेजी से बढ़ोतरी की जा रही है। हाल ही में कंपनी को दूसरी तिमाही में करीब 50,921 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कंपनी दूसरी तिमाही में सबसे अधिक नुकसान सहने वाली भारतीय कॉरपोरेट कंपनी बन गई है। दरअसल जून तिमाही में भी कंपनी का 4,873.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। (हि.स.)
Friday, October 2
Breaking News
- झारखंड से गांधीजी का ऐतिहासिक नाता, 6 यात्राओं में चंपारण से रामगढ़ तक जुड़ीं यादें और विरासत
- जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री
- झालावाड़ SP के ऑपरेशन शटर डाउन की मुख्य सचिव ने की तारीफ, साइबर सुरक्षा मजबूत होगी
- बिहार में अप्रशिक्षित शिक्षकों पर बड़ा एक्शन, 31 मार्च 2015 के बाद नियुक्त शिक्षकों की जाएगी सेवा समाप्त
- भगवान कृष्ण की बांसुरी की तरह है माउथ ऑर्गन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- रांची-हटिया स्टेशन पर भीड़ संभालने की तैयारी, 10 अक्टूबर से प्लेटफॉर्म टिकट 20 रुपये होगा
- रांची में पानी की टेंशन खत्म! हटिया-गोंदा-गेतलसूद डैम फुल, गर्मी में नहीं होगी जल संकट की चिंता
- त्योहारों पर दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़, ज्यादातर में वेटिंग और नो रूम
- CM साय ने BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
- भोपाल में गूंजा ‘वैष्णव जन…’, भारतीय हार्मोनिका महोत्सव में कलाकारों ने बांधा समां


