वाशिंगटन,(mediasaheb.com) अमेरिका ने ईरान के मिसाइल नियंत्रण सिस्टम पर साइबर हमला करना शुरू कर दिया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईरान सरकार ने तेहरान में निगरानी करने वाले अमेरिका के ड्रोन को मार गिराया था जिसके जवाबी कार्रवाई में ऐसा किया जा रहा है।वाशिंगटन पोस्ट ने शनिवार को तेहरान में निगरानी ड्रोन के मारे जाने की रिपोर्ट साझा की थी जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर कुछ नए प्रतिबंध लगाने के साथ ही अपने साइबर सेल को उसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई के आदेश दिए।वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार यह हमला ईरान के राकेट और मिसाइल नियंत्रण सिस्टम पर हुआ है। जबकि याहू न्यूज के अनुसार खाड़ी में समुद्री जहाज पर नजर रखने वाले एक गुप्त समूह पर भी हमला हुआ है।अमेरिकी रिपोर्ट्स का जवाब देते हुए रविवार को तेहरान के फार्स न्यूज एजेंसी ने कहा कि यह हमला किन जगहों पर प्रभावी हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके साथ ही अमेरिकी मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि तेहरान में अमेरिकी ड्रोन के गिरने के बाद अमेरिकी मीडिया जनमत को भ्रमित कर व्हाइट हाउस की खोई प्रतिष्ठा को पाने की कोशिश कर रही है। हि. स .
Saturday, August 15
Breaking News
- रेलवे की 100 साल पुरानी विरासत खोज रहा PMO, इंदौर से मांगी ऐतिहासिक धरोहरों की सूची
- कस्तूरी कॉटन उत्पाद को करेंगे प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 6000 करोड़ के ड्रग्स केस का आरोपी वीरेंद्र बैसोया UAE से भारत लाया गया, जानें ‘ड्रग सिंडिकेट’ की पूरी कहानी
- बेंगलुरु में पार्किंग पर बड़ा एक्शन! फुटपाथ पर गाड़ी खड़ी की तो कटेगा भारी चालान, तुरंत होगी टोइंग
- Bhopal Drug Bust: अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 8.6 किलो ड्रग्स जब्त; 5 गिरफ्तार
- Saif Ali Khan की 1370 एकड़ जमीन पर EOW की जांच तेज, भोपाल में बढ़ा कानूनी पेंच
- भोपाल मंडल में खत्म होंगे रेलवे के समपार फाटक, 2027 तक 11 क्रॉसिंग हटेंगी; 36 ROB चालू
- MP BJP में बड़े बदलाव की आहट! हेमंत खंडेलवाल की राष्ट्रीय अध्यक्ष से बंद कमरे में 30 मिनट चर्चा
- योगी सरकार की सख्त मॉनिटरिंग से बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, एटीएंडसी हानि में उल्लेखनीय कमी
- भारत छोड़ो आंदोलन में बनारस पर टूटा था अंग्रेजों का कहर, 18 शहीद हुए थे


