मुंबई(mediasaheb.com)| शाहरूख खान की आने वाली फिल्म पठान का ट्रेलर दुबई के बुर्ज खलीफा बिल्डिंग पर दिखाया जायेगा।यशराज बैनर तले बन रही सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है।पठान के ट्रेलर को विश्व की सबसे ऊंची इमारत दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा। शाहरुख इस समय फिल्म का प्रमोशन मिडिल ईस्ट के देशों में जमकर कर रहे हैं। वह इंटरनेशनल लीग T20 के बीच भी अपने फिल्म का ट्रेलर प्रमोट करते नजर आए। अब वह बुर्ज खलीफा पर फिल्म पठान का प्रमोशन करते नजर आएंगे।
पठान फिल्म का इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन देख रहे नेल्सन डिसूजा ने कहा है, ‘पठान अपने समय की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को काफी ग्रैंड लेवल पर प्रमोशन मिलना चाहिए। हम इस बात की घोषणा करते हुए रोमांचित हो रहे हैं कि फिल्म पठान के ट्रेलर को बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा।’ शाहरुख खान इस समय इंटरनेशनल T20 के लिए दुबई में है। जब ट्रेलर वहां चलाया जाएगा, तब शाहरुख खान भी उपस्थित होंगे। शाहरुख खान की दुबई में काफी फैन फॉलोइंग है।
फिल्म पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के अलावा डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा की भी अहम भूमिका है।यह फिल्म 25 जनवरी को हिंदी ,तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।(वार्ता)
Sunday, September 20
Breaking News
- 20 सितंबर राशिफल: रविवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, धन लाभ के बनेंगे योग
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर परिवार को पक्का घर’ के विजन से साकार हुआ अमृतलाल का सपना
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प
- जल जीवन मिशन से बदली ग्राम बारीउमराव की तस्वीर, हर घर पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल
- पूर्वी यूपी के पकवान को मिलेगी ग्लोबल पहचान
- AI की एक गलती से छिड़ सकता था चीन-अमेरिका युद्ध! गलत रिपोर्ट ने बढ़ाया खतरा
- क्या कांग्रेस से दूरी बना रहीं ममता बनर्जी? INDIA से अलग नए गठबंधन की चर्चा
- सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन
- डिजिटल पंख: क्रेडिट बैंक और डिजीलॉकर से गढ़ी ‘कहानी बदलाव की’, पूरा हुआ ‘सेवा का संकल्प’
- बारिश में खराब सड़कों पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जताई नाराजगी, 15 अक्टूबर तक सुधारने के दिए निर्देश


