नई दिल्ली (mediasaheb.com)| पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा है कि निस्संदेह देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है लेकिन तिमाही विकास दर लगातार गिर रही है और इससे साफ है कि बढ़ती अर्थव्यवस्था में रफ्तार की जो ऊष्मा और ऊर्जा होनी चाहिए थी वह नहीं है। पि. चिदंबरम ने शनिवार को यहां इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा कि अर्थव्यवस्था बढ़ने के साथ ही तिमाही विकास दर का बढ़ना जरूरी है और इस सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण देश में प्रति व्यक्ति आय में इजाफा जरूरी है जो कई देशों से बहुत कम है।
उन्होंने हर तिमाही में लगातार घट रही अर्थव्यवस्था का आंकड़ा देते हुए कहा कि वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी की वृद्धि दर 13.5 प्रतिशत थी जो दूसरी तिमाही में घटकर 6.3 प्रतिशत और तीसरी तिमाही में 4.4 प्रतिशत पर आ गयी थी। अब चौथी तिमाही में इसके 4. से 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने गरीबों के कल्याण की तरफ ध्यान नहीं दिया है और गरीब का उत्थान इस सरकार की नीतियों का हिस्सा नहीं है। उनका कहना था कि सरकार सिर्फ चार-पांच सौ बड़ी कंपनियों और एफडीआई पर ही फोकस किए हुए है। इससे देश की अर्थव्यवस्था की चमक तो दिखेगी लेकिन उन 70 करोड़ लोगों का क्या होगा जिन्हें कोरोना महामारी के दौरान महंगाई और बेरोजगारी का जबरदस्त सामना करना पड़ा है। महामारी के दौरान मदद नहीं मिलने से करोड़ों गरीबों को बेरोजगारी का सामना करते हुए अपने घरों को लौटने को मजबूर होना पड़ा था।(वार्ता)
Thursday, June 25
Breaking News
- 1 जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना, ग्राम सभाओं में दी जा रही जानकारी
- नगरीय निकायों को मरम्मत-संधारण के लिए 22.6 करोड़ की आपात निधि जारी
- Brazil vs Scotland: विनीसीयस का डबल धमाका, नेमार की वापसी और ब्राजील की 3-0 से शानदार जीत
- CG में मानसून हुआ एक्टिव, अगले 2 दिनों तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट
- चेतन से प्यार, केतन से नजदीकियां! आखिर सिया चाहती क्या थी? टीवी एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से की मुलाकात
- राम मंदिर को निशाना बनाने की साजिश बेनकाब, जांच में पाकिस्तानी नंबरों से बातचीत की बात सामने आई
- चायत की आमसभा में बवाल, उपसरपंच से मारपीट; सरपंच पुत्र समेत कई लोगों पर आरोप
- CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा
- दूल्हा बने आकाशदीप, आशीर्वाद देने पहुंचे पवन सिंह; क्रिकेटर ने कहा- शुक्रिया


