अजमेर (mediasaheb.com)| राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट ने कहा है कि लोकसभा चुनाव परिणामों का सही दिशा में आंकलन करें तो वोट मोदी सरकार के खिलाफ डला है। 400 का दावा करने वाले 200 के आसपास आकर सिमट गये।श्री पायलट आज जयपुर से जालोर जाते समय अजमेर हाईवे स्थित अशोक उद्यान पर रूके जहां स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कड़ी महनत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे का मजबूत नेतृत्व मिला। कांग्रेस ने देश में अच्छा प्रदर्शन किया, जिसका चुनावों में फायदा मिला। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 11 सीटें छीनकर लाना मेहनत का ही परिणाम है जहां रह गये, वहां और मेहनत करेंगे।
श्री पायलट ने देश में अप्रत्यक्ष बेरोजगारी, महंगाई को आम जनता का मुद्दा बताया जिससे सभी लोग जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में अमीरी-गरीबी की नीति का निर्माण चंद लोगों के फायदे के लिये किया गया है, लेकिन ये सब ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। अजमेर में प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, महेंद्र सिंह रलावता, शहर अध्यक्ष विजय जैन सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने श्री पायलट का स्वागत किया।(वार्ता)
Tuesday, May 19
Breaking News
- पशु चिकित्सा छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता तीन गुना बढ़ा
- MP में सरकारी कर्मचारियों की अटेंडेंस पर सख्ती, सीट छोड़ते ही लगेगी ‘शॉर्ट लीव’
- फलता बना बंगाल की सियासत का नया रणक्षेत्र, क्या ममता के गढ़ में सेंध लगा पाएगी BJP?
- हंतावायरस-इबोला जैसे खतरों के बीच जरूरी हैं ये 8 हेल्थ डिवाइस, कम कीमत में मिल सकती है बड़ी सुरक्षा
- 19 मई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसकी चमकेगी किस्मत
- EV यूजर्स के लिए बड़ी राहत: यूपी समेत 8 राज्यों में बनेंगे 4800 नए चार्जिंग स्टेशन
- चांदी में बड़ी गिरावट! हाई से ₹1.92 लाख टूटा भाव, जानिए सोने-चांदी के ताजा रेट
- राजस्थान विधानसभा को नया लोगो मिला, 75 साल पूरे होने पर राज्यपाल ने किया अनावरण
- झारखंड में क्लाइमेट चेंज का असर, मई में भी 19 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज
- राजस्थान विधानसभा का 75वां स्थापना वर्ष, नए लोगो में दिखी खेजड़ी और ऊंट की झलक


