नयी दिल्ली (mediasaheb.com) मौजूदा वर्ष का अंतराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन दक्षिण भारत के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगर मैसूर में होगा जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी करेंगे। आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मैसूर में होगा। उन्होंने कहा कि आयोजन में भाग लेने के लिए सभी राज्य सरकारों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा केंद्र सरकार के सभी मंत्रालय और विभागों के प्रतिनिधि भी आयोजन के भागीदार होेंगे।
उन्होेंने कहा कि इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के वैश्विक आयोजन उगते हुए सूर्य के देश जापान से आरंभ होंगे और न्यूजीलैंड में संपन्न होंगे। इनका आयोजन संबंधित देश के भारतीय राजदूतावास करेंगे। श्री सोनोवाल ने कहा कि आजादी के अमृत महाेत्सव को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 75 दिन पहले से योग के आयोजन का काउंटडाउन शुरु कर दिया गया था। इसके अंतर्गत 25वें काउंटडाउन में हैदराबाद में योगाभ्यास का आयोजन होगा जिसमें 10 हजार से अधिक लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन से 25 करोड़ से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।(वार्ता)
Saturday, March 28
Breaking News
- बिल्डरों की मनमानी पर योगी सरकार का तगड़ा एक्शन, हजारों घर खरीदारों को मिलेगी बड़ी कानूनी राहत
- मनोरंजन कर बढ़ा, अब मौज-मस्ती के लिए चुकाना होगा टैक्स, बजट में नगर निगम का नया दांव
- मुख्यमंत्री ने लिया प्रयागराज हादसे का संज्ञान, शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त
- किंग कोहली बनेंगे IPL के पहले 9 हजारी, 300 छक्कों का बैरियर टूटना भी तय
- इधर बातचीत उधर 10 हजार सैनिक तैयार, क्या अमेरिका ईरान को बना रहा है बेवकूफ? डोनाल्ड ट्रंप का डबल गेम
- ATM Rule Change: 1 अप्रैल से ATM से पैसे निकालना होगा महंगा, बदल रहे हैं ये अहम नियम
- पति-पत्नी के बीच अप्राकृतिक संबंध अपराध नहीं, एमपी हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने पति को दी राहत
- टीटी नगर से होगी शुरुआत, सीमांकन पूरा, 347 को जारी किया अंतिम नोटिस, 100 से ज्यादा झुग्गियां हटाने की तैयारी
- भोपाल का नया समर शेड्यूल: गोवा की फ्लाइट पर ब्रेक, अब नवीं मुंबई के लिए नई उड़ानें
- BYD की सबसे छोटी कार: 4.9 सेकंड में 0-100 की रफ्तार, 380Km की रेंज


