रायपुर, (mediasaheb.com)| राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन अपने ओडिशा प्रवास के दौरान मुखु क्षेत्र से संबद्ध एक शैक्षणिक संस्थान उपरा बसभन गए। राज्यपाल इस स्कूल के पूर्व विद्यार्थी रहे हैं। जहां उनकी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा हुई है। यहां उन्हांेने अपने छात्र जीवन की यादंे ताजा की और स्कूल के संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें मन लगाकर अच्छे से पढ़ाई करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी कल के भविष्य हैं। यदि उन्हें ठीक से शिक्षा नहीं दी जाये तो वे अपने पूर्वजों, अतीत के गौरव, जाति परंपराओं, सिद्धांतो, मूल्यों, विषमताओं, कुरूतियों आदि के संबंध में नहीं जान सकेंगे। विद्यालय में विद्यार्थी न केवल पाठ्य पुस्तको का बल्कि भौतिक, वैदिक, नैतिक, एवं अन्य विषयोें का भी ज्ञान प्राप्त करते है। राज्यपाल ने स्थानीय मिट्टी को अपने लिए स्वर्ग बताया और अपने समय के शिक्षको को याद कर उनकी सराहना की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने हाथों से बनाया हुआ राज्यपाल का पोर्टेªट उन्हें भेंट किया। राज्यपाल ने स्कूल परिसर में वृक्षा रोपण भी किया।
Wednesday, September 2
Breaking News
- रायपुर में VIP एस्टेट के 6 अवैध व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई
- 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करेगा सुमन रोडमैप-2030: ब्रजेश पाठक
- नौकरी की सिक्योरिटी, भविष्य की भी चिंता… आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को योगी सरकार का ‘सुरक्षा कवच’
- यासीन मलिक पत्नी मुशाल को देंगे तलाक, तिहाड़ जेल से जम्मू कोर्ट भेजा हलफनामा
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की राह होगी सुगम और सुरक्षित, योगी सरकार ने बनाई मजबूत व्यवस्था
- Aryna Sabalenka US Open: जालीदार ड्रेस को लेकर मचा बवाल, आलोचकों को नंबर-1 खिलाड़ी ने दिया बेबाक जवाब
- 42 लीटर के टैंक में भर दिया 48 लीटर पेट्रोल, पेट्रोल पंप पर मचा बवाल
- Ram Mandir CEO: रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न कमांड
- मुख्यमंत्री ने दिया आउटसोर्स सेवाकर्मियों को बड़ा उपहार


