नई दिल्ली (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 जुलाई के बीच फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा करेंगे और फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस की परेड में बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री 13-14 जुलाई को तक पेरिस का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री 14 जुलाई 2023 को बैस्टिल डे परेड में विशिष्ट अतिथि होंगे। परेड में भारत की तीनों सेनाओं की एक संयुक्त टुकड़ी भी भाग लेगी।इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से औपचारिक बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति मैक्रों प्रधानमंत्री के सम्मान में राजकीय भोज के साथ-साथ निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।
PM मोदी का फ्रांस के प्रधानमंत्री के साथ-साथ वहां की सीनेट और नेशनल असेंबली के अध्यक्षों से भी मिलने का कार्यक्रम है। वह फ्रांस में भारतीय प्रवासियों, भारतीय और फ्रांसीसी कंपनियों के सीईओ और प्रमुख फ्रांसीसी हस्तियों के साथ अलग से बातचीत करेंगे।
इस वर्ष भारत-फ्रांस रणनीतिक साझीदारी की 25वीं वर्षगांठ है और प्रधानमंत्री की यह यात्रा रणनीतिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, शैक्षणिक और आर्थिक सहयोग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य के लिए साझेदारी की रूपरेखा तैयार करने का अवसर प्रदान करेगी।
इसके बाद प्रधानमंत्री 15 जुलाई को आबूधाबी का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी यूएई के राष्ट्रपति और आबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बातचीत करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझीदारी लगातार मजबूत हो रही है और प्रधानमंत्री की यात्रा ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, खाद्य सुरक्षा, फिनटेक, रक्षा और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इसे आगे बढ़ाने के तरीकों की पहचान करने का अवसर होगी। यह वैश्विक मुद्दों पर सहयोग पर चर्चा करने का भी अवसर होगा, विशेष रूप से यूएनएफसीसीसी के सीओपी-28 में यूएई की अध्यक्षता और भारत की जी-20 अध्यक्षता के संदर्भ में, जिसमें यूएई एक विशेष आमंत्रित सदस्य है।(वार्ता)
Wednesday, September 2
Breaking News
- बेटियों की शिक्षा को मजबूत आधार दे रही योगी सरकार, कस्तूरबा विद्यालयों के कायाकल्प के लिए ₹101.49 करोड़ जारी
- पूर्व IAS नियाज खान की अनोखी मांग, उम्मीदवारों को गंगा जल-कुरान की शपथ दिलाकर दिया जाए चुनावी टिकट
- Rahul Gandhi Indore Visit: अब 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी, बारिश के चलते बदली कार्यक्रम की तारीख
- रायपुर में VIP एस्टेट के 6 अवैध व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई
- 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करेगा सुमन रोडमैप-2030: ब्रजेश पाठक
- नौकरी की सिक्योरिटी, भविष्य की भी चिंता… आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को योगी सरकार का ‘सुरक्षा कवच’
- यासीन मलिक पत्नी मुशाल को देंगे तलाक, तिहाड़ जेल से जम्मू कोर्ट भेजा हलफनामा
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की राह होगी सुगम और सुरक्षित, योगी सरकार ने बनाई मजबूत व्यवस्था
- Aryna Sabalenka US Open: जालीदार ड्रेस को लेकर मचा बवाल, आलोचकों को नंबर-1 खिलाड़ी ने दिया बेबाक जवाब


