रायपुर (mediasaheb.com)| राज्यपाल सह कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 के तहत पी.एच.डी. से संबंधित संशोधन प्रस्तावों का अनुमोदन किया है।
अनुमोदित संशोधन के अनुसार धारा 39(2) में निहित प्रावधानों के अंतर्गत अध्यादेश क्रमांक-10 के माध्यम से धारा 3.2 तथा धारा 8.7 मे प्रस्तावित संशोधन का अनुमोदन किया है। धारा 3.2 को संशोधित करते हुए एक बिन्दु जोड़ा गया है। जिसके अनुसार अब विद्यार्थी पी.एच.डी करने के लिए बी.ई/बी.टेक अथवा एम.ई/एम.टेक डिग्री से संबंधित किसी भी स्ट्रीम का चयन कर सकता है। इसी प्रकार धारा 8.7 में भी संशोधन किया गया है। जिसके अनुसार वर्तमान में यदि पी.एच.डी के अभ्यर्थी का चयन आर.डी.सी. में ना हो पाया हो अथवा आर.डी.सी में उपस्थित न हो पाये हो, ऐसे विशेष प्रकरणों में अब अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क के साथ पुनः आर.डी.सी के लिए आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति उक्त आवेदनों पर विचार कर निर्णय लेंगे। राज्यपाल सह कुलाधिपति के अनुमोदन उपरान्त उक्त संशोधन प्रभावी हो गया है।
Saturday, June 27
Breaking News
- Rajasthan Cricket Association के चुनाव फिर टले, एडहॉक कमेटी का कार्यकाल 3 महीने बढ़ा
- राजस्थान के सिरोही में मालपुए न बनाने पर 43 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, प्रशासन जांच में जुटा
- रांची में 177 करोड़ की लागत से बनेगा पहला सिक्स लेन स्मार्ट रोड, टेंडर प्रक्रिया शुरू
- पंचायत स्तर पर 2,000 मत्स्य सहायकों की नियुक्ति की तैयारी, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
- Orient Aero O2 फैन रिव्यू: क्या सच में हवा में ऑक्सीजन बढ़ाता है या सिर्फ मार्केटिंग है
- तंगहाली के काँटों को रौंदकर महकी बिलाईगढ़ की राजकुमारी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सख्ती का असर: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई
- शोएब अख्तर के भाई के जनाजे का वीडियो वायरल, लश्कर आतंकी की मौजूदगी के दावों से मचा बवाल
- योगी सरकार का बड़ा फैसला: टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से 149 आईटीआई और स्टाफ ट्रेनिंग सेंटर में चलेंगे आधुनिक कोर्सेज
- पटना कोर्ट में खान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई, 30 जून तक फैसला टला


