रायपुर (mediasaheb.com)| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के अम्लीडीह स्थित कैथोलिक चर्च पहुंचे | मुख्यमंत्री यहां रायपुर आर्च डायसिस स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे | भारत और नेपाल के लिए वेटिकन के राजदूत लियोपोल्डो जिरेल्ली, विधायक सत्यनारायण शर्मा भी समारोह में उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में ईसाई समाज ने शिक्षा, स्वास्थ व सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब शिक्षण संस्थाओं का अभाव था, तब मसीही समुदाय ने स्कूल और हॉस्टल खोले। ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा का प्रचार- प्रसार किया।
स्वास्थ्य और मानवता की सेवा के क्षेत्र समाज द्वारा अनुकरणीय कार्य किए गए। कुष्ठ रोग पीड़ितों के इलाज के लिए ईसाई समाज ने अभनपुर, बैतलपुर समेत कई स्थानों पर हास्पिटल व डिस्पेंसरी खोले।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु यीशु और संत माता मरियम की दया, करुणा, सेवा, क्षमा, प्रेम, त्याग की शिक्षा का यह समाज प्रचार-प्रसार कर रहा।वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी समाज के लोगों ने मानवता की सेवा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।भारत और नेपाल के लिए वेटिकन के राजदूत लियोपोल्डो जिरेल्ली और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपप्रज्जवलित कर स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ किया।
Thursday, April 30
Breaking News
- राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार में लगी आग, एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जलकर मरे
- गया में माइक्रोफाइनेंस के नाम पर महिलाओं से ठगी, 5 हजार लेकर कार्यालय बंद
- चार्जशीट में देरी से बिहार में 75 आरोपियों को मिली जमानत, पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर
- रोहित शर्मा @39: बिल्डिंग क्रिकेट से ‘हिटमैन’ बनने तक की धमाकेदार कहानी
- फर्जी आधार कार्ड गिरोह का भंडाफोड़, दरभंगा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
- बस्तर की पद्मा के घर लौटी रोशनी: साय सरकार की बिजली बिल समाधान योजना बनी सहारा
- छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, सीएम विष्णु देव साय ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा का प्रस्ताव रखा
- बुद्ध पूर्णिमा 2026: वैशाख पूर्णिमा पर 1 मई को होगा स्नान-दान और पूजा का विशेष महत्व
- चलती कार में सीएनजी लीकेज से भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले
- दिल्ली के द्वारका में दर्दनाक हादसा, गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबे तीन बच्चे


