मुंबई, (mediasaheb.com) बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पृथ्वीराज के गाने मखमली का टीजर रिलीज कर दिया गया है। डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी फिल्म पृथ्वीराज ,पृथ्वीराज चौहान के जीवन और उनके पराक्रम पर आधारित है। अक्षय फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं मानुषी छिल्लर फिल्म में पृथ्वीराज की प्रेमिका राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभा रही हैं।फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के नए गाने ‘मखमली‘ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। गाने के टीजर में अक्षय-मानुषी की केमिस्ट्री देखने लायक है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर फिल्म का यह गाना फैंस के साथ शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “वादा, सम्मान और भक्ति। मखमली गाने के टीजर का अभी अनुभव करें और पूरा गाना केवल थिएटर में देखें। ‘पृथ्वीराज’ 3 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। अपने नजदीकी थिएटर्स में वाईआरएफ के 50 साल पूरे होने के साथ-साथ सम्राट पृथ्वीराज चौहान का भी जश्न मनाएं।” (वार्ता)
Tuesday, October 27
Breaking News
- न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चौंपियंस के बीच कड़ा मुकाबला 4-4 से ड्रॉ
- बस्तर दशहरा का हुआ समापन, कलश यात्रा के साथ माता मावली को दी गई आत्मीय विदाई
- मुंबई एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी से कामकाज प्रभावित, सर्वर में गड़बड़ी के बाद मचा हड़कंप
- केन-बेतवा परियोजना पर विरोध तेज, दिव्या अहिरवार ने जमानत लेने से किया इनकार; समर्थन में पन्ना पहुंचीं वृंदा करात
- अवैध शराब कांड पर MP सरकार का बड़ा एक्शन, देवास-सागर के कलेक्टर-SP हटाए; 3 आबकारी अधिकारी सस्पेंड
- धान बेचने के लिए अब सोसायटियों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं, ‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे मिलेगा टोकन
- नदियों-तालाबों में सीवेज छोड़ा तो राज्यों की खैर नहीं! NGT ने एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट
- 5 राज्यों में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, यूपी-पंजाब समेत कई राज्यों में अधिकारियों के होंगे तबादले
- किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक छत के नीचे सहेजने की योजना


