मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने अपना फिटनेस ब्रांड ‘द ट्राइब’ लांच किया है। कृति सैनन ने बिजनेसवुमन के रूप में अपनी नई जर्नी की अनाउंसमेंट की है। कृति सैनन ने फिटनेस कॉम्यूनिटी में इन्वेस्ट करते हुए ‘द ट्राइब‘ ब्रांड को लॉन्च किया है। कृति सैनन ने सोशल मीडिया पर दो फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह जिम आउटफिट में नजर आ रही हैं। कृति के साथ उनके तीन ट्रेनर्स और को-फाउंडर रोबिन बहल, करण साहनी और अनुष्का नंदिनी नजर आ रहे हैं। कृति ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,“वे कहते हैं कि ‘आपका वाइब आपके ट्राइब को आकर्षित करता है’। मैं हमेशा ऐसी इंसान रही हूं जो लोगों को आगे बढ़ाने में विश्वास करती है जिन पर मैं वास्तव में विश्वास करती हूं और आज ठीक उसी के लिए खड़ी हूं।”
कृति ने लिखा, “आठ साल पहले, मैंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्टर के रूप में अपना सफर उन लोगों की मदद से शुरू किया, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे उड़ने के लिए पंख दिए। आज, आठ साल बाद, ठीक उसी दिन, मैं अपने 3 कमाल के को-फाउंडर्स अनुष्का नंदनी, करण साहनी और रॉबिन बहल के साथ एक एंटरप्रेन्योर के रूप में अपनी जर्नी की अनाउंसमेंट करते हुए एक्साइटेड फील कर रही हूं, क्योंकि हम अपना पैशन प्रोजेक्ट ‘द ट्राइब’ लॉन्च कर रहे हैं।लॉकडाउन में जब जिम बंद थे, तब रॉबिन, करण और अनुष्का ने ही फिट रहने में उनका साथ दिया था। फिट रहने के लिए आपको प्रेरणा, सही मार्गदर्शन और एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो आपकी एक्सरसाइज को मजेदार बना सके।” (वार्ता)
Thursday, June 11
Breaking News
- यूपी पंचायत चुनाव की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 12.58 करोड़ मतदाता शामिल
- वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से रफ्तार पकड़ रहा औद्योगिक विकास, राजस्थान को बड़ा फायदा
- सरकारी जमीन पर बन रहा था रिसॉर्ट! शिकायत मिलते ही प्रशासन ने लगाई रोक
- केरल में निपाह वायरस की दस्तक! 43 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
- ममता का ‘खेला’ खत्म? कल्याण बनर्जी ने दिया अल्टीमेटम, अभिषेक बनर्जी के केस से खुद को किया अलग
- 12 अगस्त 2026 सूर्य ग्रहण: कर्क राशि में लगेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, इन राशियों पर असर
- 4 साल बाद सेरेना विलियम्स की धमाकेदार वापसी, डबल्स में दर्ज की शानदार जीत
- 1983 वर्ल्ड कप से पहले कप्तानी पर खुलासा, कपिल देव के नाम पर क्यों लगी मुहर
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 का महाकुंभ शुरू, 48 टीमें और 1248 खिलाड़ी मैदान में
- झारखंड लोकायुक्त कार्यालय में तेजी, डेढ़ महीने में 100 नई शिकायतें दर्ज


