मुंबई, (mediasaheb.com) । TATA मोटर्स ने ग्राहकों के लिए 31 अगस्त, 2019 तक निशुल्क सर्विस चेक-अप कैम्प लॉन्च करने की घोषणा की है। इस अभियान के तहत टाटा एस और टाटा ज़िप (सभी वैरियेन्ट्स) के मालिक निशुल्क वाहन चेक-अप करवा सकते हैं। उन्हें स्पेयर पार्ट्स तथा मैन्टेनेन्स रिपेयर्स पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
कंपनी देश में 1400 से अधिक चैनल पार्टनर आउटलेट्स और टाटा ऑथोराइज्ड सर्विस स्टेशंस (टीएएसएस) में इस सर्विस कैम्प का आयोजन करेगी। यह सर्विस कैम्प ग्राहकों और चालकों के प्रश्नों का समाधान करेगा और उन्हें इंजिन तथा वाहन के रख-रखाव के महत्व पर शिक्षित करेगा। इस देशव्यापी अभियान के जरिए कंपनी 30 हजार टाटा एस और टाटा ज़िप वाहनों को लक्षित करेगी। टाटा मोटर्स कोलैटरल डिस्प्ले और अपने सर्विस स्टेशंस के माध्यम से इस कैम्पेन को प्रमोट भी करेगा।
आर. टी. वासन (वाइस प्रेसिडेन्ट, मार्केटिंग एंड सेल्स, सीवीबीयू, टाटा मोटर्स) के मुताबिक सड़क पर 22 लाख टाटा एस वाहनों के आने का जश्न मनाते हुए निशुल्क सर्विस चेक-अप कैम्पेन अपने वाहनों के स्वास्थ्य को बनाये रखने और उनकी क्षमता तथा प्रदर्शन को उन्नत करने में ग्राहकों की मदद करेगा। इस कैम्पेन के जरिये हम अपने ग्राहकों के साथ संबंधों को और मजबूत करना चाहते हैं। ग्राहकों के लिये 26 पहलें की हैं, जिसमें कस्टमर केयर एप, टाटा अलर्ट, टाटा ज़िप्पी, टाटा कवच, मोबाइल सर्विस वैन आदि का समावेश है । कंपनी के देशभर में 2 हजार से अधिक टच पॉइंट्स हैं, जो ग्राहक अनुभव और सुविधा को बेहतर बनाते हैं | (हि.स.)
Tuesday, August 18
Breaking News
- संभागीय अध्यक्ष गौरव सेठ ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमारिया से की सौजन्य भेंट
- ‘सशक्त युवा-सशक्त छत्तीसगढ़’ के संकल्प के साथ ग्राम से राज्य स्तर तक तैयार होगा मजबूत युवा नेटवर्क*
- रायपुर में बैंक डिप्टी मैनेजर ने ग्राहक की FD तुड़वाकर दूसरे खाते में ट्रांसफर किए 14.97 लाख
- राजस्थान में 13 नए IAS अफसरों की फील्ड पोस्टिंग, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: फांसी की जगह जहरीले इंजेक्शन की मांग खारिज, फिलहाल यही रहेगा तरीका
- स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आरएनटीयू परिसर, NCC, NSS, TNSD और SAC विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति से सजा मंच
- PMCH में बुजुर्गों-दिव्यांगों के लिए अलग OPD काउंटर शुरू, जांच और दवा में भी मिलेगी प्राथमिकता
- जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा बड़ा औद्योगिक हब, मेडिकल हब से यूनिवर्सिटी टाउनशिप तक मंजूर
- तृषा कृष्णन के साथ विजय की तस्वीर पर सियासी घमासान, DMK ने साधा निशाना
- पीआरडी जवानों को सीएम योगी की बड़ी सौगात, अब मिलेगा 600 रुपये ड्यूटी भत्ता, सपरिवार मुफ्त इलाज


