रायपुर(mediasaheb.com) | सचदेवा न्यू पी टी कॉलेज द्वारा क्लास 9th से 12th के विद्यार्थियों हेतु रविवार को आयोजित ब्रेन ऑफ़ द सिटी कॉन्टेस्ट 2022 में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने बढ़ -चढ़ कर भाग लिया। ज्ञात हो कि इस कॉन्टेस्ट में प्रत्येक क्लास में टॉप करने वाले विद्यार्थी को स्मार्ट फ़ोन दिया जायेगा एवं टॉप 10 के विद्यार्थियों को संस्था में संचालित कोर्स में प्रवेश लेने पर फीस में 50% की छूट दी जाएगी । कॉन्टेस्ट में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जायेगा। कॉन्टेस्ट में भाग लेने विद्यार्थियों ने बातचीत के दौरान बताया की हम पिछले दो साल से ऑनलाइन पढाई और एग्जाम से थक गए हैं, अब स्कूल पूरी तरह से ओपन हो गया है और अब हम ऑफलाइन में पढाई करने के मूड में आ गए है परन्तु वो जोश और उमंग हमारे अंदर नहीं आ रहा था जैसा कोविड के पहले हमें मिलता था। आज इस कांटेस्ट में भाग लेने के बाद ऐसा लग रहा है कि हमें इसी की तलाश थी। ब्रेन ऑफ़ द सिटी कॉन्टेस्ट 2022 को सफल बनाने में विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यों का योगदान भी सराहनीय रहा। सचदेवा न्यू पी टी के डायरेक्टर मोती जैन ने इस सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों, पालकगण एवं स्कूलों के प्राचार्यों सहित संस्था के सभी स्टाफ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आगे भी विद्यार्थियों के हित में अनेकों कार्यक्रम संस्था समय -समय पर आयोजित करते रहने का आश्वासन दिया है।
Friday, October 2
Breaking News
- 2 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किन्हें रहना होगा सावधान
- दिव्यांग सहायता योजना से संकट की घड़ी में मिला संबल, बच्चों का भविष्य संवारने में जुटीं रोशनी
- फूलगोभी की उन्नत खेती से प्रमोद सिंह को मिला 1.50 लाख रुपए का लाभ
- भोपाल दुग्ध संघ की 44वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न
- मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा, बच्चों की पढ़ाई की राह हुई आसान
- 3 माह के लंबे इंतजार के बाद खुला पर्यटकों के लिए बांधवगढ़ का द्वार
- वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2026 का आयोजन
- आधुनिक तकनीक, संवेदनशीलता और प्रो-एक्टिव पुलिसिंग: मध्यप्रदेश पुलिस के नवाचार एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के प्रयास
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल
- सड़क दुर्घटनाओं में कमी और वाहन दुर्घटनाओं में मृत्युदर को कम करने कार्यशाला


