रायपुर(mediasaheb.com) | सचदेवा न्यू पी टी कॉलेज द्वारा क्लास 9th से 12th के विद्यार्थियों हेतु रविवार को आयोजित ब्रेन ऑफ़ द सिटी कॉन्टेस्ट 2022 में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने बढ़ -चढ़ कर भाग लिया। ज्ञात हो कि इस कॉन्टेस्ट में प्रत्येक क्लास में टॉप करने वाले विद्यार्थी को स्मार्ट फ़ोन दिया जायेगा एवं टॉप 10 के विद्यार्थियों को संस्था में संचालित कोर्स में प्रवेश लेने पर फीस में 50% की छूट दी जाएगी । कॉन्टेस्ट में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जायेगा। कॉन्टेस्ट में भाग लेने विद्यार्थियों ने बातचीत के दौरान बताया की हम पिछले दो साल से ऑनलाइन पढाई और एग्जाम से थक गए हैं, अब स्कूल पूरी तरह से ओपन हो गया है और अब हम ऑफलाइन में पढाई करने के मूड में आ गए है परन्तु वो जोश और उमंग हमारे अंदर नहीं आ रहा था जैसा कोविड के पहले हमें मिलता था। आज इस कांटेस्ट में भाग लेने के बाद ऐसा लग रहा है कि हमें इसी की तलाश थी। ब्रेन ऑफ़ द सिटी कॉन्टेस्ट 2022 को सफल बनाने में विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यों का योगदान भी सराहनीय रहा। सचदेवा न्यू पी टी के डायरेक्टर मोती जैन ने इस सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों, पालकगण एवं स्कूलों के प्राचार्यों सहित संस्था के सभी स्टाफ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आगे भी विद्यार्थियों के हित में अनेकों कार्यक्रम संस्था समय -समय पर आयोजित करते रहने का आश्वासन दिया है।
Thursday, July 30
Breaking News
- योजना से 2300 परिवारों को मिली 6.69 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता
- रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ रुपये की सड़क
- रायपुर : रायगढ़ में इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का शुभारंभ, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बैंकिंग विस्तार और वित्तीय सुधारों पर दिया जोर
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला
- CG News: छापेमारी के बाद बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर लगा बैन
- मलेरिया पर निर्णायक प्रहार जारी, एक भी मृत्यु न हो यही हमारा लक्ष्य : स्वास्थ्य मंत्री
- बिहार में मानसून कमजोर, 12 जिलों में वज्रपात और बारिश का अलर्ट जारी
- परीक्षा सुधारों की राह में यूपी मॉडल बना देश के लिए मिसाल
- झारखंड कैडर के 26 IPS अधिकारी देशभर में संभाल रहे अहम जिम्मेदारी
- रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया जीके इलेक्ट्रिक शोरूम का शुभारंभ


