मुंबई, (mediasaheb.com) । स्टील स्ट्रिप्स व्हिल्स लिमिटेड ( SSWL ) ने बाजार नियामक को सूचित किया है कि स्टील कंपनी को वेस्टर्न हेमिस्फीयर में विपणन के लिए 42 करोड़ रुपये का निर्यात ऑर्डर मिला है। चेन्नई इकाई से अगले महीने से स्टील की आपूर्ति शुरू होगी और यह 12 महीनों की अवधि के लिए की जाएगी। चेन्नई प्लांट से 100 % का उत्पादन हो रहा है। वेस्टर्न हेमिस्फीयर को स्टील आपूर्ति के लिए अतिरिक्त 25 % की उपयोगिता बढ़ाई गई है। अगले एक साल में यहां से यह निर्यात किया जाएगा। यह कंपनी मोटर वाहनों के लिए स्टील पहियों का निर्माण करती है। चेन्नई और अन्य उत्पादन इकाइयों में पैसेंजर कारों, मल्टी यूटिलिटी वाहनों, ट्रैक्टरों, ट्रकों, ओटीआर वाहनों के साथ ही दोपहिया और थ्री व्हीलर वाहनों के पहिए भी निर्मित किए जाते हैं। (हिं.स.)
Tuesday, September 8
Breaking News
- JPSC-JSSC-CGL विवाद पर BJP का बड़ा आंदोलन, छात्रों पर दर्ज 300 से ज्यादा मुकदमे वापस लेने की मांग
- जोमैटो के कमीशन के खिलाफ जयपुर के 60 मिठाई विक्रेताओं का अनिश्चितकालीन बहिष्कार
- बिहार में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, प्रधानमंत्री मोदी के पूरे होंगे पच्चीस वर्ष
- किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं से लेकर उद्योगों, शिक्षा, बस्तर और सुशासन तक हो रहा बड़े फैसलों का असर
- बिहार में बाढ़ का कहर बढ़ा, 13 जिलों की 34 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित; गंगा ने पार किया फ्लड मार्क
- CG Nikay Chunav 2026: कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक, संगठन में बढ़ी सक्रियता
- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अब 12 हजार, सहायिकाओं को छह हजार मानदेय- मुख्यमंत्री योगी
- दो दिन बाद भारत आएंगे पुतिन, BRICS से पहले PM मोदी से होगी मुलाकात; इन मुद्दों पर चर्चा संभव
- PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- हमने 50 हजार रेल कोच बनाए, कांग्रेस 10 साल में 50 हजार टॉयलेट भी नहीं बना पाई
- स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में लखनऊ अव्वल, इंदौर दूसरे और पटना 16वें स्थान पर


