नई दिल्ली (mediasaheb.com)| कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया ने इस चुनाव को लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव बताते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मतदाताओं से दिल्ली की सभी सातों सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की है। श्रीमती गांधी ने गुरुवार को यहां कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण हो रहा है और संविधान तथा लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है इसलिए इंडिया गठबंधन को वोट देकर जिताना है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाना है।
उन्होंने कहा “मेरे प्यारे दिल्ली वासियों, यह एक बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव बेरोज़गारी, महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। आपको इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी है।”
कांग्रेस नेता ने कहा “आपका हर एक वोट रोज़गार बनाएगा, महंगाई कम करेगा, महिलाओं को सशक्त करेगा और एक सुनहरे भविष्य में समता और बराबरी का भारत बनाएगा। मैं आपसे अपील करती हूं कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को दिल्ली की सातों सीटों पर भारी मतों से विजयी बनाइए। जय हिन्द।” (वार्ता)
Saturday, August 1
Breaking News
- 14 साल पुराने मानहानि केस में दिग्विजय सिंह को बड़ी राहत, हाजीपुर कोर्ट ने किया बरी
- लखनऊ में खत्म होगी बिजली कटौती, 2500 करोड़ से बदलेगा पूरा पावर नेटवर्क
- एंबुलेंस में खत्म हुई ऑक्सीजन, मां की गोद में तड़पते हुए बेटे ने तोड़ा दम; स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
- भिलाई निगम का बड़ा फैसला, दुकानों के किराए और नामांतरण शुल्क के नए नियम लागू
- PoK में बगावत की आग! 4 दिनों में 50 मौतों के बाद इस्लामाबाद में भारी विरोध, शहबाज सरकार पर बढ़ा दबाव
- दुर्ग: जाति-मूल निवास प्रमाण पत्र के 134 में से सिर्फ 2 आवेदन स्वीकृत, 115 खारिज
- भाजपा से मिल रही लगातार हार, इसलिए संतों और सनातन को राहुल-अखिलेश और पप्पू कर रहे बदनाम : महंत राजू दास
- समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ: राज्यपाल रमेन डेका
- Rules Change From Today: LPG, रेलवे से टैक्स तक… आज से बदल गए 8 बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
- प्रदेश प्रवक्ता बालकिशन विश्वकर्मा ने आम के वृक्ष छतरपुर में लगाए


