जिनेवा (mediasaheb.com)| विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंगलवार को कहा कि सूडान में सरकारी सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF ) अर्धसैनिक बलों के बीच हो रहे हिंसक संघर्ष में सोमवार तक कम से कम 459 लोगों की मौत हो चुकी तथा 4,072 लोग घायल हुए हैं। सूडान में डब्ल्यूएचओ की प्रतिनिधि डॉ नीमा सईद आबिद ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
डॉ. आबिद ने आज यहां एक ब्रीफिंग में बताया कि वास्तविक आंकड़े ‘निस्संदेह’ अधिक है। उन्होंने अप्रैल के मध्य में देश में संघर्ष शुरू होने के बाद से चिकित्सा सुविधाओं पर 14 हमले की पुष्टि की हैं। उन्होंने सभी पक्षों से इन हमलों को बंद करने का भी आह्वान किया।
सूडान के नियमित सशस्त्र बलों और शक्तिशाली आरएसएफ के बीच खार्तूम में हिंसक संघर्ष हुए। सेना ने आरएसएफ पर विद्रोह का आरोप लगाया और उनके ठिकानों के खिलाफ हवाई हमले शुरू किए। सूडानी सेना के प्रमुख अब्देल फत्ताह बुरहान ने आरएसएफ को भंग करने का फरमान जारी किया। दलों ने तब से कई अस्थायी राष्ट्रव्यापी युद्धविराम किए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक संघर्ष को लेकर समाधान नहीं हुआ है।(वार्ता)
Friday, July 10
Breaking News
- 10 जुलाई का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें करियर, धन और लव लाइफ का हाल
- खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश
- मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
- अमृत सरोवर निर्माण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष पर, 19989 सरोवरों का किया गया निर्माण और पुनरुद्धार
- पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल
- पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- वीरांगना रानी अवंती बाई ने देश की रक्षा व आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर किया: सीएम योगी
- बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप
- निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश


