नई दिल्ली(mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के संस्थापक नेता प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताते हुए इसे ‘व्यक्तिगत क्षति’ बताया और कहा कि उन्होंने ना सिर्फ पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किये, बल्कि देश के विकास में भी बहुत योगदान दिया। PM मोदी ने एक ट्वीट में कहा,“प्रकाश सिंह बादल के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वह भारतीय राजनीति के एक विशाल व्यक्तित्व और एक उल्लेखनीय राजनेता थे। उन्होंने हमारे राष्ट्र के विकास में बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया और महत्वपूर्ण समय के दौरान राज्य को नेतृत्व दिया।”
श्री बादल के निधन को ‘व्यक्तिगत क्षति’ बताते हुए PM मोदी ने कहा कि उन्होंने कई दशकों तक उनके साथ निकटता से बातचीत की है और उनसे बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा, “मुझे हमारी कई बातचीत याद है, जिसमें उनकी बुद्धिमत्ता हमेशा स्पष्ट रूप से झलकती थी। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।”
गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल (95) का मंगलवार को निधन हो गया। वह मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।
श्री बादल को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में करीब एक सप्ताह पहले सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि श्री बादल ने रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली। वह अस्पताल की अति गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती थे।(वार्ता)
Wednesday, April 22
Breaking News
- चांदी हुई 4500 रुपये महंगी, सोने के दाम भी 2000 रुपये से ऊपर चढ़े
- School Closed: एमपी के मैहर जिले में कक्षा 5 तक छुट्टियां घोषित, आदेश जारी
- जिला प्रशासन की सतर्कता से रुका बाल विवाह, कटनी शहर और ढीमरखेड़ा में 3 बाल विवाह रुकवाए
- आज से शुरू दिव्यांग प्रमाणन व नवीनीकरण शिविर, समाज कल्याण विभाग 3 चरणों में करेगा आयोजन
- Raipur में LPG सिलेंडर से छुटकारा! अब घर-घर पाइपलाइन से मिलेगी गैस सुविधा
- मध्य प्रदेश में हीट वेव अलर्ट: 10 जिलों में बढ़े तापमान, नर्मदापुरम और खजुराहो बने सबसे गर्म
- दिल्ली पर पाकिस्तानी मिसाइल का हमला: रास्ते में कैसे हुई नाकाम, ऑपरेशन सिंदूर का नया खुलासा
- वसुंधरा राजे के पत्र को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर कांग्रेस आईटी सेल का कार्यकर्ता हिरासत में, हाई कोर्ट पहुंचा मामला
- भोपाल में तीसरे एयरलाइंस ऑपरेटर का इंतजार: देहरादून, उदयपुर और जम्मू के लिए फ्लाइट्स की लंबी प्रतीक्षा
- महाकाल के दर पर सांसद-एक्टर रवि किशन: भस्म आरती के बाद किए दिव्य दर्शन, गोरखपुर की खुशहाली की मांगी कामना


