तिरुवनंतपुरम, (mediasaheb.com) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य डॉ शशि थरूर ने केरल सरकार से राज्य में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की रैली में नफरत भरे नारे लगाने के लिए जिम्मेदार बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। तिरुवनंतपुरम लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शशि थरूर ने सोमवार को ट्वीट किया, “मैं अलपुझा में आयोजित पीएफआई रैली में लगाए गए धमकी भरे और सांप्रदायिक रूप से आरोपित नारे लगाने की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं। “उन्होंने कहा,’मैं राज्य सरकार से ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।” उन्होंने कहा,”इस घटना के वीडियो और मीडिया रिपोर्टों ने केरल को झकझोर दिया है। अभद्र भाषा और डराने वाले नारे उनके पीछे की राजनीति या उनका उपयोग करने वालों के धर्म के बावजूद निंदनीय हैं। सांप्रदायिकता का विरोध करने का मतलब सभी पक्षों की सांप्रदायिकता का विरोध करना है।”(वार्ता)
Thursday, June 11
Breaking News
- केरल में निपाह वायरस की दस्तक! 43 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
- ममता का ‘खेला’ खत्म? कल्याण बनर्जी ने दिया अल्टीमेटम, अभिषेक बनर्जी के केस से खुद को किया अलग
- 12 अगस्त 2026 सूर्य ग्रहण: कर्क राशि में लगेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, इन राशियों पर असर
- 4 साल बाद सेरेना विलियम्स की धमाकेदार वापसी, डबल्स में दर्ज की शानदार जीत
- 1983 वर्ल्ड कप से पहले कप्तानी पर खुलासा, कपिल देव के नाम पर क्यों लगी मुहर
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 का महाकुंभ शुरू, 48 टीमें और 1248 खिलाड़ी मैदान में
- झारखंड लोकायुक्त कार्यालय में तेजी, डेढ़ महीने में 100 नई शिकायतें दर्ज
- छिंदवाड़ा की बेटी प्रिया मालवीय बनीं फ्लाइंग ऑफिसर, मेहनत और हौसले की सुनाई प्रेरक कहानी
- पोस्ट ऑफिस घोटाला: 245 शिकायतें, सिर्फ 32 लाख का सेटलमेंट; आरोपी पोस्टमास्टर अब भी फरार
- सिंधू की दमदार जीत, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बढ़त


