पटना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह अलर्ट रहें।
वहीं, इस दौरान मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ के किनारे किए जा रहे पौधारोपण और सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया और बेहतर ढंग से कार्य पूर्ण करने को कहा। मुख्यमंत्री ने दीघा से सोनपुर तक जेपी सेतु के समानांतर बनाए जा रहे नए 6 लेन पुल के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। बता दें कि इस पुल के बन जाने से पटना से सारण प्रमंडल की तरफ जाने वाले लोगों को आसानी होगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Thursday, July 16
Breaking News
- झारखंड में जीएसटी कलेक्शन घटा, पहली तिमाही में 952 करोड़ रुपये की कमी
- नेपाल प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में रह रहे भारतीयों का विशेष सर्वे अभियान शुरू किया
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च, पुराने अकाउंट से ही कर सकेंगे टिकट बुकिंग
- योगी सरकार की टेक्सटाइल नीति से उत्तर प्रदेश को मिली नई पहचान, भारत टेक्स-2026 में गूंजा यूपी का विकास मॉडल
- भागलपुर में बनेगा एआई विश्वविद्यालय, 400 एकड़ औद्योगिक क्षेत्र से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
- ब्रेन ड्रेन रोकने के लिए ISRO का बड़ा फैसला, वैज्ञानिकों के इस्तीफे और VRS पर लगेगी रोक
- जगन्नाथ रथ यात्रा में अधर पना की अनोखी परंपरा, जानें इसका रहस्य
- सूर्य-गुरु युति से बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा लाभ
- नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में बनाई मजबूत पहचानः सीएम योगी
- CG में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, जबरन या लालच देकर धर्मांतरण कराने पर होगी जेल


