नर्मदापुरम/भोपाल, (mediasaheb.com)| वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का आज मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित गृहगांव आंखमऊ में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
शरद यादव के पुत्र शांतनु ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर मध्यप्रदेश के अलावा दिल्ली, बिहार और उत्तरप्रदेश से आए अनेक समाजवादी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। उनकी पार्थिक देह भोपाल से सड़क मार्ग से दिन में आंखमऊ ले जायी गयी। शाम को उनकी अंत्येष्टि की गयी। इसके पहले गांव में अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग भी मौजूद रहे।
नर्मदापुरम जिले के बाबई में जन्मे शरद यादव का गुरुवार रात्रि में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उनकी पार्थिव देह काे आज दिन में विशेष विमान से भोपाल लाया गया। भोपाल के पुराने एयरपोर्ट क्षेत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश BJP अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अलावा अनेक नेताओं ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद पार्थिव देह को सड़क मार्ग से गृह गांव आंखमऊ ले जाया गया।
शरद यादव प्रारंभिक शिक्षा के बाद राज्य के जबलपुर चले गए थे और वहीं से राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हुए। वे जबलपुर से सबसे पहली बार सांसद चुने गए थे। इसके बाद वे राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हो गए और उत्तरप्रदेश तथा बिहार को अपनी कर्मभूमि बना लिया था।(वार्ता)
Monday, March 16
Breaking News
- 16 मार्च 2026 राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रखना होगा सतर्क
- कनैडियन कहकर उड़ाया मजाक?” देशभक्ति फिल्मों पर Akshay Kumar ने दिया करारा जवाब
- ईरान में संकट गहराया: हजारों लोग बेघर, 32 हजार लोगों ने अफगानिस्तान में ली शरण – संयुक्त राष्ट्र
- हिनौती गौधाम में मास्टर प्लान के अनुसार ही निर्माण कार्य कराये जायें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- होर्मुज में जहाज तैनाती पर ट्रंप की अपील, साउथ कोरिया ने दिया साफ जवाब
- मोहला-मानपुर में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, घेराबंदी देख जंगल में भागे नक्सली
- संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- कमजोर टैक्स सिस्टम से अटकी पाकिस्तान की राह, IMF से 1 अरब डॉलर की किस्त पर बातचीत ठप
- ग्वालियर अस्पताल में बदहाल व्यवस्था: 20 दिन से बंद लिफ्ट, मरीजों को सीढ़ियों से ले जाने की मजबूरी
- असम चुनाव से पहले बड़ा ओपिनियन पोल: भाजपा या कांग्रेस, किसे मिलेंगी कितनी सीटें?


