नई दिल्ली (mediasaheb.com)| नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कोल्हापुर से बेंगलुरु के बीच सीधी उड़ान सेवा को हरी झंडी देकर प्रस्थान कराया। नागर विमानन मंत्रालय विज्ञप्ति के अनुसार यह उड़ान इंडिगो एयरलाइंस द्वारा परिचालित की जा रही है और सस्ते में सप्ताह में हर दिन उपलब्ध होगी। सेवा के उद्घाटन के अवसर पर नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉक्टर वी के सिंह भी उपस्थित थे।
यह उड़ान 6ई 7427 बेंगलुरु से दोपहर बाद 2:50 पर प्रस्थान कर के कोल्हापुर अपराह्न 4:45 पर पहुंचेगी। कोल्हापुर से 6ई 7436 उड़ान शाम 5:05 स्थान करेगी और शाम 6: 50 मिनट बेंगलुरु पहुंचेगी।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस अवसर पर कहा कि उनका मंत्रालय कोल्हापुर में उड्डयन सुविधाओं के विकास पर ध्यान दे रहा है। कोल्हापुर में 245 करोड़ रुपए के निवेश से एक नया हवाई अड्डा टर्मिनल, रन वे का विस्तार और नया वायु-यातायात नियंत्रण स्तंभ निर्मित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने और मिशन के अनुसार देश में सभी क्षेत्रों में विमान सेवाओं के विस्तार का काम चल रहा है।
जनरल वी के सिंह ने इस अवसर पर कोल्हापुर के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में व्यापार पर्यटन और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। समारोह में लोकसभा सांसद संजय सदाशिव राव मांडलिक, विधायक ऋतुराज संजय पाटिल, नागर विमानन मंत्रालय संयुक्त सचिव एस के मिश्रा, इंडिगो के प्रधान सलाहकार आर के सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।(वार्ता)
Thursday, May 14
Breaking News
- सभी नागरिक क्यूआर कोड स्केन कर स्वच्छता सर्वेक्षण फीडबैक में करें सहभागिता : आयुक्त भोंडवे
- 14 मई 2026 राशिफल: करियर, लव लाइफ और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन?
- राज्यमंत्री गौर ने निर्माण कार्यों में लापरवाही पर जताई नाराजगी
- उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने त्यागी पायलट और फॉलो वाहन सुविधा
- न्यूजीलैंड के विशेषज्ञों ने साझा की शहद प्रसंस्करण और विपणन की आधुनिक तकनीकें
- ग्लोबल सिनेमा के पर्दे पर चमकता मध्यप्रदेश, 80 से अधिक देशों में दिखेगी प्रदेश की संस्कृति और विरासत
- प्रधानमंत्री मोदी की अपील के अनुक्रम में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने काफिले से हटाई फॉलो एवं पायलट सुविधा
- कोलकाता ने बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का लक्ष्य, रिंकू अर्धशतक से चूके
- यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का कहर, 52 लोगों की दर्दनाक मौत
- कौशल विकास गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग से युवाओं को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार : मंत्री टेटवाल


