मुंबई(mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर की आने वाली फिल्म मिसेस फलानी के शूटिंग शुरू हो गयी है। नौ अलग-अलग कहानियों को लेकर बन रही फिल्म मिसेस फलानी की शूटिंग छत्तीसगढ़ के रायपुर में शुरू हो गयी है । इस फिल्म के निर्देशक मनीष किशोर हैं। इस फिल्म में उनके साथ फिल्म में लीड रोल में स्वरा भास्कर हैं।
थ्री एरोज प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही फिल्म मिसेस फलानी को लेकर निर्देशक मनीष किशोर ने बताया कि यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ संदेशप्रद भी होने वाली है। फिल्म की सभी कहानियां सामाजिक ताने-बाने में रची बसी है। इसके माध्यम से संदेश देने के भी कोशिश की गई है। हमने इस फिल्म में लीड अभिनेत्री के रूप में स्वरा भास्कर को कास्ट किया है। स्वरा भास्कर एक बेहतरीन अदाकारा हैं। वह हमारी इस फिल्म की कहानी में फिट बैठती हैं। जब आप फिल्म रिलीज होने के बाद उनके किरदार को देखेंगे, तब आपको भी समझ में आ जाएगा कि हमने आखिरकार स्वरा को अपनी इस फिल्म में क्यों कास्ट किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की सभी 9 कहानियों में स्वरा की दमदार उपस्थिति देखने को मिलने वाली है।
स्वरा इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं। स्वरा ने कहा कि अमूमन फिल्मों में आप लोगों ने डबल रोल देखा होगा। लेकिन मुझे एक ही फिल्म में 9 अलग तरह के किरदार निभाने का मौका मिल रहा है, जो खुद मेरे लिए अविश्वसनीय है। लेकिन मैं इसे एक चैलेंज के रूप रूप में ले रही हूं। उम्मीद है कि मेरा किरदार आप सभी को पसंद भी आएगा।(वार्ता)
Wednesday, July 1
Breaking News
- कोंडागांव में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नामांतरण के बदले घूस लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार
- DA Hike: कर्मचारियों-अधिकारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, एरियर के साथ मिलेगा बड़ा फायदा
- Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान में ISIS ठिकानों पर अफगानिस्तान का ड्रोन हमला, तालिबान का बड़ा पलटवार
- PM मोदी की अपील पर भारी पड़े नेताओं के काफिले! दौरे में फिर दिखीं दर्जनों गाड़ियां, उठे सवाल
- एम्बाप्पे का महाशो, मेसी की बराबरी कर बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड; गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे
- मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई
- छत्तीसगढ़ में मानसून होगा और सक्रिय, अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, कोर्ट की पुलिस को फटकार—’हर जगह दिख रहे, फिर मिल क्यों नहीं रहे?’
- US Heatwave: 115°F ‘फील्स लाइक’ गर्मी से हाहाकार, 6 करोड़ लोग भीषण हीटवेव की चपेट में
- महेंद्र सिंह यादव प्रशासक अपेक्स बैंक ने सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ किया


