नई दिल्ली (mediasaheb.com)| कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के लोकसभा सदस्य संतोख सिंह चौधरी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। संतोख सिंह चौधरी का शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जालंधर में दिवंगत सांसद के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
राहुल गांधी ने बाद में शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया ” संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं। वो ज़मीन से जुड़े परिश्रमी नेता,एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मज़बूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जन सेवा को समर्पित किया। शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”
मल्लिकार्जुन खडगे ने अपने शोक संदेश में कहा “हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ है। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।”
प्रियंका वाड्रा ने कहा “जालंधर के सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर मन को भारी दुख पहुंचा। संतोख सिंह जी कांग्रेस विचारधारा के लिए समर्पित नेता व सच्चे जनसेवक थे। उनके निधन से कांग्रेस को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवदेनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें।”(वार्ता)
Friday, June 5
Breaking News
- पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण
- 5 जून का राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिलेंगे शुभ संकेत
- भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श
- मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण
- विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न
- पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन
- उत्तर प्रदेश में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के समाधान पर होगी चर्चा
- भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी


