(mediasaheb.com) फिल्म साहो का नया पोस्टर आउट होते ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है। पोस्टर में प्रभास और श्रद्धा कपूर रोमांटिक अंदाज में एक-दूसरे की आंखों में आंखे डालकर देख रहे हैं। प्रभास और श्रद्धा के बीच रोमांटिक कैमिस्ट्री दिख रही है। इस फिल्म में दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं। पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यूजर्स इस पोस्टर को खूब शेयर कर रहे हैं। फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में प्रभास-श्रद्धा के अलावा नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे अहम भूमिका में दिखेंगे।मंगलवार को तरण आदर्श ने फिल्म के नए पोस्टर को ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने लिखा साहो का नया पोस्टर, इसमें प्रभास और श्रद्धा नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि पोस्टर बहुत ही लाजवाब है। फिल्म को 30 अगस्त को रिलीज किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है।साहो मूलरूप से तेलुगु फिल्म है, जिसे हिंदी और तमिल में भी बनाया जा रहा है। बाहुबली एक्टर प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि डार्लिंग, आप सभी के लिए मेरी अगली फिल्म साहो का नया पोस्टर। आपसे थियेटर्स में 30 अगस्त को मिलते हैं। श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी यह पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि फिल्म 30 अगस्त को रिलीज हो रही है। (हि.स.)
Thursday, November 5
Breaking News
- 5 नवंबर का राशिफल: गुरुवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, भगवान विष्णु की कृपा से मिलेगा लाभ
- त्यौहारों के मौसम में बांधवगढ़ के वन्यप्राणी भी मना रहे उत्सव
- दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- किसान कल्याण के लिए मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- नर्मदापुरम पुलिस ने सराफा व्यापारी को बेसमेंट में बंद कर आभूषण चोरी करने वाली महिला को 24 घंटे में किया गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश एक्सपोर्ट एंड एफटीए कॉन्क्लेव का करेंगे शुभारंभ
- अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
- योगी सरकार में संस्कृति और युवा प्रतिभाओं को मिल रहा प्रोत्साहन, नवयुग फेस्ट में दिखा स्वदेशी व परंपराओं के प्रति लगाव

