मुंबई, (media saheb.com) भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार रवि किशन और अरविंद अकेला कल्लू की भोजपुरी फिल्म ‘राधे’
10 सितंबर को बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
रवि किशन और अरविंद अकेला कल्लू की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म राधे बिहार झारखंड के सिनेमाघरों में एक साथ भव्यता के साथ 10 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। फ़िल्म की निर्मात्री नेहा श्री ने बताया,
“यह फ़िल्म पहले बन चुकी थी,लेकिन कोविड के कारण हमारी फिल्म रिलीज़ नही हो पायी। भोजपुरिया दर्शक लंबे समय से इस फ़िल्म का इंतज़ार कर रहे थे की फ़िल्म कब रिलीज होगी,लेकिन अब उनकी इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई है। 10 सितंबर को राधे सम्पूर्ण बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
गौरतलब है कि राधे में रवि किशन और अरविंद कल्लू की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार एक साथ देखने को मिलेगी। फ़िल्म में नेहा श्री और प्रियंका पंडितअहम क़िरदार में नज़र आयेंगी। राधे की निर्मात्री नेहा श्री है जबकि निर्देशक एवं संगीतकार रितेश ठाकुर है। फ़िल्म की कहानी के बारे निर्देशक ने बताया कि फ़िल्म का मेन हीरो हाथी है,जिसका नाम राधे रहता है,इससे अधिक जानकारी के लिए दर्शको को फ़िल्म देखनी पड़ेगी। फ़िल्म के कॉन्सेप्ट और डायलॉग बेहतरीन हैं। फिल्म साफ सुथरी पारिवारिक है,जिसे हर वर्ग के दर्शक देख सकते है।(वार्ता) For English News : the states.news
Previous Articleग्रीनटेक फाउंडेशन की ज्यूरी ने प्रदान किया पुरस्कार जेएसपीएल रायगढ़ ने जीता ’एनर्जी कन्जर्वेशन अवार्ड’
Next Article देश में रिकवरी दर घटकर 97.45 फीसदी

