नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जो कदम उठाया है उसका साहस बहुत कम लोगों में होता है।प्रियंका ने गुरुवार को ट्विटर पर अपने भाई एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को खुला पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफा देने का जो काम किया है, ऐसा करने का साहस बहुत कम लोगों में होता है। प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी आपके फैसले का हम दिल से स्वागत करते हैं।उल्लेखनीय है कि राहुल ने आम चुनाव में पार्टी को मिली हार का जिम्मा लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष के पद से पहले ही इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद पार्टी के कार्यकर्ता और नेता उन पर इस्तीफा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। इस पर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम खुला पत्र लिख कर कहा कि वर्ष 2019 के आम चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए वह पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह अब कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हैं, इसलिए कार्यसमिति को तुरंत बैठक बुलाकर नए अध्यक्ष का चुनाव करना चाहिए। राहुल ने कहा कि वह इस प्रक्रिया में पार्टी का पूरा सहयोग करेंगे। (हि.स.)
Sunday, May 3
Breaking News
- 3 मई का राशिफल: कुछ राशियों के लिए भाग्य का साथ, कुछ को मिलेगी नई चुनौतियाँ
- संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं
- राज्यसभा चुनाव: तीसरी सीट पर आदिवासी चेहरे को मौका दे सकती है भाजपा
- 6.91 लाख किसानों से 34.73 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का हुआ उपार्जन : खाद्य मंत्री राजपूत
- झारखंड राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, सीट बंटवारे पर फंसा पेच
- उप मुख्यमंत्री ने किया प्राकृतिक खेती का निरीक्षण
- अमेरिका ने पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमानों को ‘ताकतवर’ बनाने के लिए किया बड़ा ऐलान
- सांवलिया सेठ मंदिर में रिकॉर्ड 337 करोड़ का चढ़ावा, टूटा 34 साल का रिकॉर्ड
- बिहार शराबबंदी: कोडवर्ड ‘प्योर मिल्क’ से चल रहा 30,000 करोड़ का काला बाजार
- जन सहभागिता से जल संरक्षण में मध्यप्रदेश देश में अव्वल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


