जगदलपुर, (mediasaheb.com) । बस्तर जिले के ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों में कोरोना के 2 वर्ष बाद गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। 31 अगस्त को गणपति की स्थापना की जायेगी। मूर्तिकार भगवान गणेश की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। गणेशोत्सव के लिए भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमाओं के साथ ही छोटी मूर्तियां भी बनाई जा रही है। मूर्तिकार अमितोश सरकार ने बताया कि बीते दो वर्ष गणेशोत्सव पर Corona का साया रहा। इससे मूर्तिकारों को बहुत नुकसान हुआ था। मूर्तिकार ने बताया कि लगभग 20 प्रतिशत तक मूर्तियां महंगी हो गई है। इस बार 31 अगस्त को गणपति पूजा है, पूरे क्षेत्र में 11 दिनों तक भगवान गणेश की पूजा होगी। यहां जगह-जगह पंडाल बनाए जाएंगे जिसमें गणपति बप्पा की मूर्तियों को स्थापित किया जाएगा। मूर्तिकार और कारीगर गणेश प्रतिमा को बनाने के काम में जोर-शोर से जुट गए हैं।(हि.स.)
Tuesday, April 28
Breaking News
- आज का राशिफल (28 अप्रैल): मेष से मीन तक जानें कैसे रहेगा आपका दिन
- हाथ करघे से कमाई तक- ग्राम नारी की महिलाओं की सफलता का राज
- ओला-उबर 2 मिनट में पहुंचती हैं तो एंबुलेंस क्यों नहीं? जनहित याचिका पहुंची हाईकोर्ट
- विद्यार्थी पारंपरिक कक्षा शिक्षा से आगे बढ़कर विज्ञान के व्यावहारिक एवं अनुप्रयुक्त स्वरूप से हुए परिचित
- मध्यम एवं बड़े वर्ग के 1.36 लाख किसानों ने स्लॉट कराये बुक
- एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
- मध्यप्रदेश कैडर के डॉ. अंसारी सेंट्रल जू ऑथोरिटी की ‘कंजर्वेशन-ब्रीडिंग’ कमेटी में शामिल
- तेंदुवा धाम में राम कथा का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया संतों का आशीर्वाद
- ग्वालियर में लुटेरों की ‘बारात’: 17 मिनट में दो शादियों को बनाया निशाना, लाखों की लूट
- शुभेंदु अधिकारी की उम्मीदवारी के खिलाफ याचिका पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या कहा


