पुणे (mediasaheb.com)| स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक की 103वीं पुण्यतिथि के मौके पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यहां लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्री मोदी ने यहां एसपी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार की मौजूदगी में यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा “मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे लोकमान्य तिलक का पुरस्कार मिला, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना पूरा जीवन बलिदान कर दिया। मैं इसलिए भी खुशकिस्मत हूं कि मुझे यह प्रतिष्ठित पुरस्कार लेने के लिए पुणे की इस पवित्र भूमि पर आने का अवसर मिला।”
उन्होंने कहा “यह मेरे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव है।जब कोई पुरस्कार मिलता है तो व्यक्ति की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। मैं यह पुरस्कार 140 करोड़ देशवासियों को समर्पित करता हूं। मैंने इस पुरस्कार की राशि “नमामि गंगा प्रोजेक्ट” को दान करने का फैसला किया है, जिसका नाम ‘बाल गंगाधर तिलक’ ही है।” इससे पहले श्री मोदी के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर उनका पुणेरी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिलचस्प तथ्य यह भी रहा कि कुछ सांसदों के विरोध के बावजूद श्री पवार ने पुरस्कार समारोह के दौरान प्रधानमंत्री के साथ मंच भी साझा किया। दूसरी तरफ मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कुछ अन्य संगठनों ने मंडई इलाके में विरोध प्रदर्शन किया। विधायक रवींद्र धांगेकर सहित कांग्रेस पार्टी के करीब 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया, जब उन्होंने मंडई परिसर में श्री मोदी के खिलाफ नारे लगाये।(वार्ता)
Friday, July 24
Breaking News
- 24 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत
- स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
- धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
- गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार
- भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद
- सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव के हाथों सम्मानित होकर खुश हैँ भाभरा के किसान
- Sugar Price Hike: क्या देश में खत्म हो रही चीनी? अचानक बढ़े दामों के पीछे क्या है असली वजह
- उत्तर प्रदेश बना निवेशकों की पहली पसंद, जानें उद्योग जगत के दिग्गज क्यों लगा रहे हैं बड़ा दांव


