मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता परेश रावल, गुजरात सिनेमा में कमबैक करने जा रहे हैं। परेश रावल लंबे अरसे के बाद गुजराती सिनेमा में वापसी करने जा रहे हैं। परेश रावल गुजराती फिल्म ‘डियर फादर’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इस साल 04 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ‘डियर फादर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में परेश रावल डबल रोल में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म सस्पेंस थ्रिलर है।
परेश ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म ‘डियर फादर’का ट्रेलर पोस्ट करते हुए लिखा कि फाइनली आधिकारिक ट्रेलर आउट हो गया है। इस फिल्म का हिस्सा बनना और एक ऐसा किरदार पर काम करना जो मुझे पसंद हैं यह एक शानदार जर्नी रही है।मुझे उम्मीद है कि आप सभी को फिल्म भी पसंद आएगी। ‘डियर फादर’ में परेश के अलावा चेतन डी और मानसी पारेख भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन उमेश व्यास ने किया है।(वार्ता)
Tuesday, June 16
Breaking News
- अमेरिका-ईरान समझौते पर इजरायल का कड़ा ऐतराज, बोला- किसी डील से बंधे नहीं; फिर बढ़ा युद्ध का खतरा
- Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज
- आंगनबाड़ी केंद्रों में PAM बैठक: बच्चों के विकास में पिता की भूमिका पर जोर
- सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- जेवर एयरपोर्ट से किसानों का सीएम आवास तक सफर: 172 किसानों ने किया योगी से संवाद
- विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार मिशन लागू: ग्रामीण रोजगार में बड़ा बदलाव
- सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू
- होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी


