भोपाल, (mediasaheb.com)| मध्यप्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के प्रमुख एवं कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक समाज विशेष को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। पंडित शास्त्री ने आज अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि उन्होंने एक चर्चा के दौरान जो कुछ भी कहा, वह हिंदू शास्त्रों के आधार पर कहा है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं था, न ही होगा क्योंकि वे सदैव सनातन एकता के पक्षधर रहे हैं।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके शब्दों से अगर किसी की भावना आहत हुई, तो इसका उन्हें खेद है।
दरअसल अखिल भारतीय हैहयवंशीय क्षत्रिय केंद्रीय संगठन ने पंडित शास्त्री पर उनके आराध्य देव श्री राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन का अपमान करने का आरोप लगाया था। संगठन की मांग थी कि कथावाचक इसके लिए माफी मांगें, अन्यथा उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के साथ क्रमिक आंदोलन किया जाएगा।संगठन के अध्यक्ष सीहोर निवासी रामनारायण ताम्रकार ने कहा था कि पंडित शास्त्री का एक वीडियो जारी हुआ है, जिसमें वे हैहयवंशीय क्षत्रिय श्री राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन के बारे में अनर्गल बातें करते हुए सुने जा रहे हैं।(वार्ता)
Friday, October 23
Breaking News
- 23 अक्टूबर राशिफल: शुक्रवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की के योग
- भोपाल मास्टर प्लान 2047 के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
- डाक विभाग की GDS भर्ती में फर्जीवाड़ा, CBI जांच में खुलासा
- गिलहरी के बच्चों को बचाने 15 किमी दूर पहुंचे गंगा सिंह
- मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई
- राष्ट्रीय एकता दिवस एवं नशामुक्ति का संदेश लेकर मध्यप्रदेश से रवाना हुआ 7 सदस्यीय बाइक दल
- भोपाल में हाउसिंग बोर्ड के जर्जर मकानों का होगा पुनर्निर्माण : मंत्री सारंग
- सोशल इम्पैक्ट बॉण्ड लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौर
- राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर के महाविद्यालयों में होगा ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’
- मुख्य सचिव बर्णवाल ने पांचवी राज्य स्तरीय एनसीओआरडी बैठक में दिए निर्देश


