मुंबई (mediasaheb.com) बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्म ‘IB 71’ का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। संकल्प रेड्डी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘आईबी 71’ भारतीय खुफिया एजेंसी और पाकिस्तान के बीच युद्ध के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म आईबी 71 का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में विद्युत जामवाल एक अंडरकवर एंजेट के किरदार में नजर आएंगे। वीडियो में विद्युत जामवाल को इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक मास्टर जासूस के रूप में दिखाया गया है, जो हमेशा दुश्मन से दस कदम आगे रहते हैं।
विद्युत ने बताया, “इस स्पेशल प्रोमो के साथ, हम यह दिखाना चाहते थे कि इंटेलिजेंस ब्यूरो हमेशा सतर्क रहता है, चाहे कुछ भी हो। एक जासूस के लिए, यह केवल शारीरिक ताकत ही नहीं बल्कि तेज दिमाग और दुश्मन की हर चाल का अनुमान लगाने की क्षमता के बारे में भी है। ‘आईबी 71’ एक ऐसी फिल्म है जो आपको भारत के इंटेलिजेंस ब्यूरो की रोमांचकारी दुनिया की एक झलक दिखाएगी।’”
विद्युत जामवाल ने फिल्म आईबी71 को अपने प्रोडक्शन हाउस एक्शन हीरो के बैनर तले को-प्रोड्यूस भी किया है। इसके अलावा T-सीरीज, रिलायंस एंटरटेनमेंट और अब्बास सैय्यद मूवी को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी आदित्य शास्त्री ने लिखी है। यह फिल्म 12 मई , 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।(वार्ता)
Friday, July 10
Breaking News
- 10 जुलाई का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें करियर, धन और लव लाइफ का हाल
- खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश
- मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
- अमृत सरोवर निर्माण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष पर, 19989 सरोवरों का किया गया निर्माण और पुनरुद्धार
- पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल
- पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- वीरांगना रानी अवंती बाई ने देश की रक्षा व आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर किया: सीएम योगी
- बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप
- निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश


