भोपाल, (mediasaheb.com)| मध्यप्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के प्रमुख एवं कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक समाज विशेष को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। पंडित शास्त्री ने आज अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि उन्होंने एक चर्चा के दौरान जो कुछ भी कहा, वह हिंदू शास्त्रों के आधार पर कहा है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं था, न ही होगा क्योंकि वे सदैव सनातन एकता के पक्षधर रहे हैं।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके शब्दों से अगर किसी की भावना आहत हुई, तो इसका उन्हें खेद है।
दरअसल अखिल भारतीय हैहयवंशीय क्षत्रिय केंद्रीय संगठन ने पंडित शास्त्री पर उनके आराध्य देव श्री राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन का अपमान करने का आरोप लगाया था। संगठन की मांग थी कि कथावाचक इसके लिए माफी मांगें, अन्यथा उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के साथ क्रमिक आंदोलन किया जाएगा।संगठन के अध्यक्ष सीहोर निवासी रामनारायण ताम्रकार ने कहा था कि पंडित शास्त्री का एक वीडियो जारी हुआ है, जिसमें वे हैहयवंशीय क्षत्रिय श्री राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन के बारे में अनर्गल बातें करते हुए सुने जा रहे हैं।(वार्ता)
Saturday, February 14
Breaking News
- स्कॉटलैंड से ‘करो या मरो’ मुकाबला, हारते ही विश्व कप से बाहर हो सकता है इंग्लैंड
- हार्दिक पांड्या ने माहिका के लिए वैलेंटाइन डे पर किया स्पेशल सरप्राइज, नया टैटू हुआ वायरल
- चीन को कड़ा संदेश: सीमा के पास पीएम मोदी का विमान उतरा, आपात लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन
- अंबिकापुर में 5743 रजिस्ट्री, उप पंजीयन विभाग को मिला 30 करोड़ का राजस्व
- गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो एफआईआर : मुख्यमंत्री
- MP में 16 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव, 17 शहरों में दिन में गर्मी; पचमढ़ी-खजुराहो रात में सबसे ठंडे
- Ireland vs Oman T20 WC: ओमान वर्ल्ड कप से बाहर, आयरलैंड ने दी करारी हार
- अब आधार कार्ड की जरूरत नहीं? फोटो और QR कोड से होगी पहचान, क्या नया आधार ऐप है गेमचेंजर
- उत्तर प्रदेश बजट पर विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया: स्पष्ट नीतियों से झलकती सकारात्मक दिशा
- मां ने तीन बेटियों को जबरदस्ती पिलाया जहर, खुद भी आत्महत्या की कोशिश; अलीराजपुर में खौफनाक घटना


