1 माह में ठीक हुए 6 से अधिक क्रिटिकल बच्चे
गर्भावस्था के 7 औऱ 8 वे माह में जन्में थे
रायपुर (mediasaheb.com) , गर्भावस्था के 7 वे और 8 वे माह में जन्में बच्चों के इलाज के लिए पैरेंट्स की पहली पसंद अब महादेवघाट रोड स्थित ओम हॉस्पिटल हो गया है. यही कारण है कि पिछले 1 महीने में 6 से अधिक बच्चे अस्पताल के पीडियाट्रिक विभाग से स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए है.
अस्पताल के पीडियाट्रिक विभाग के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राम प्रकाश साहू ने बताया कि अस्पताल में समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चों के इलाज के लिए पूरी सुविधाएं मौजूद है. उन्होंने बताया कि अस्पताल में ट्वीन बेबी भर्ती हुई थी, जो गर्भावस्था के 7.5 महीने में पैदा हुई थी. जन्म के वक्त वे अंडर वेट थी और उनका वजन 1 किलो 200 ग्राम और 1 किलो 200 ग्राम था. उन्होंने बताया कि गर्भ धारण करने के बाद मरीज को पता चला कि उन्हें सिकलसेल हो गया है और उन्हें बार-बार खून चढ़ाने की नौबत आ गई. जिसके बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज किया और ज्यादा से ज्यादा वक्त तक बच्चों को गर्भ में रखने की रणनीति बनाई. लेकिन बाद में उन्हें डिलीवरी करानी पड़ी, जिसके बाद बच्चों का पूरा इलाज किया गया, लगभग 1 महीने के बाद वे पूरी तरह स्वस्थ्य हुए और उनका वजन बढ़ने लगा.
4 क्रिटिकल बच्चे भी हुए स्वस्थ्य
डॉ राम ने बताया कि अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ और मेडिसीन विभाग की संयुक्त टीम की मदद से अस्पताल में क्रिटिकल केयर में गर्भवती महिलाओं और जन्म लेने वाले बच्चों का पूरा इलाज किया जाता है. उन्होंने बताया कि उक्त जुड़वा बच्चों के अलावा भी 4 अन्य गंभीर बच्चों का इलाज ओम हॉस्पिटल में सफल रूप से किया गया, बता दें कि अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए भी आयुष्मान कार्ड की सुविधा शासन के नियमानुसार उपलब्ध हैं.
Friday, August 14
Breaking News
- रायपुर : युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला
- CG RTE की तीसरी लॉटरी में 156 सीटों का आवंटन, 384 सीटें अब भी खाली
- CGMSC पर लगा 1 लाख का जुर्माना निरस्त
- रायपुर : तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता : अरुण साव
- भिलाई स्टील प्लांट के विस्तार को मिलेगी रफ्तार! SAIL CMD ने CM साय से मांगा सहयोग
- बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- स्कूलों में बेटियों को गरिमा के साथ मिलेगी सुविधा, मास्टर ट्रेनर तैयार कर रही योगी सरकार
- योगी सरकार की निर्यात नीति से किसानों को सीधा लाभ, निवेश की नई लहर
- इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन


