रायपुर(mediasaheb.com)| राह चलते ईव टीज़िंग हो या और कोई चुनौती. अब राजधानी रायपुर के ओम हॉस्पिटल की नर्से आत्मविश्वास से लबरेज नजर आएंगी. वो इसलिए क्योंकि नर्सिंग डे के उपलक्ष्य पर उन्हें अस्पताल प्रबंधन ने सेल्फ डिफेंस के गुर सिखवाएं है. | ओम हॉस्पिटल के डायरेक्टर विक्की अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में ड्यूटी के दौरान या राह चलते मनचलों से बचने के लिए बेटियों को सेल्फ डिफेंस को जानना जरूरी है. इसे देखते हुए ही अस्पताल की 50 से अधिक नर्स और अन्य लेडी स्टॉफ को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखवाए गए है. इसके लिए पंडित हरिशंकर कॉलेज के दुर्गा कन्नौजे, कैलाश यदु और गरिमा तुल्सी राय विशेष रूप से उपस्थित थे.
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ कमलेश अग्रवाल ने बताया कि आज का माहौल के हिसाब से बेटियों को सेल्फ डिफेंस की काफी जरूरत है, जिससे किसी भी अप्रिय परिस्थिति में वे अपने आप की सेफ्टी कर सके. नर्सिंग डे के उपलक्ष्य में अस्पताल में केक काटकर और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से इसे सैलिब्रेट किया गया. इस दौरान अस्पताल के डॉ विजय अग्रवाल, एडमिन हेड राधिका नायर, अकाउंट्स हेड शिव मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे.
Friday, June 5
Breaking News
- मॉनसून में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे कार्मिक
- 30 हजार कर्मचारियों की छंटनी पर घिरी Amazon, AI पर 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश को लेकर बढ़ा विरोध
- 80 अरब डॉलर की Googleई और उदय कोटक की चेतावनी, IPL खत्म होते ही भविष्य पर छिड़ी बड़ी बहस
- मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित
- फ्लाई-ऐश और औद्योगिक कचरे की रिसाइक्लिंग से बन रहीं पर्यावरण-अनुकूल सड़कें
- मध्य प्रदेश को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, ₹4415 करोड़ से बनेंगे दो नए हाईवे
- भोजशाला को मंदिर घोषित किए जाने के बाद धार में बढ़ा पर्यटन, अब सरस्वती लोक परियोजना की तैयारी
- काठमांडू में गूंजेगी भोपाल के बाघों की कहानी, 42 देशों के वैज्ञानिक करेंगे अध्ययन
- मध्यप्रदेश में और मजबूत होंगी सड़क संरचनाएं
- ₹300 सस्ता LPG सिलेंडर कैसे पाएं? 10 करोड़ से ज्यादा परिवार उठा रहे इस योजना का लाभ


