श्रीनगर (mediasaheb.com)| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकवादी साजिश रचने के मामले में सोमवार को जम्मू-कश्मीर में 13 जगहों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कश्मीर घाटी में बडगाम, शोपियां, पुलवामा, श्रीनगर और अनंतनाग जिलों में 13 जगहों पर छापे मारे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि छापे जम्मू में 2022 में दर्ज एक आतंकवादी साजिश रचने के मामले में चल रही जांच का हिस्सा है।
सूत्रों ने बताया कि आरसी-5/2022/NIA/जेएमयू मामले में तलाशी चल रही है। यह मामला भौतिक और साइबर स्पेस दोनों में साजिश रचने और जम्मू-कश्मीर में चिपकाने वाले बमों, अत्याधुनिक शक्तिशाली विस्फोटकों और छोटे हथियारों से हिंसक आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों द्वारा योजना बनाये जाने से संबंधित है। उन्होंने बताया ये योजनाएं इन आतंकवादी संगठनों द्वारा जम्मू-कश्मीर में शांति एवं सांप्रदायिक वैमनस्य को भंग करने के लिए, स्थानीय युवाओं/भूमिगत सदस्यों के साथ मिलकर आतंक और हिंसा के कृत्यों को अंजाम देने के लिए रची गयी बड़ी साजिश का हिस्सा हैं।
NIA ने इसी मामले में पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी संगठनों के सदस्यों और हाइब्रिड आतंकवादियों तथा कई प्रमुख प्रतिबंधित पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठनों के नवगठित ऑफशूट और सहयोगियों से जुड़े आतंकवादियों के परिसरों में व्यापक तलाशी ली थी।(वार्ता)
Friday, July 24
Breaking News
- 24 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत
- स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
- धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
- गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार
- भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद
- सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव के हाथों सम्मानित होकर खुश हैँ भाभरा के किसान
- Sugar Price Hike: क्या देश में खत्म हो रही चीनी? अचानक बढ़े दामों के पीछे क्या है असली वजह
- उत्तर प्रदेश बना निवेशकों की पहली पसंद, जानें उद्योग जगत के दिग्गज क्यों लगा रहे हैं बड़ा दांव


