जगदलपुर, (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ में पिछले बार लोकसभा चुनाव
के दौरान नक्सलियों की बारुदी सुरंग के विस्फोट से BJP विधायक भीमा मंडावी और उसके अंगरक्षकों की हुई मौत के मामले
में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने एक दर्जन से अधिक वांछित नक्सलियों की सूची
जारी कर दी है।
सूत्रों
के अनुसार पिछले लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान 09 अप्रैल को
नक्सलियों की बारुदी सुरंग के विस्फोट से भाजपा विधायक भीमा मंडावी और उसने तीन
अंगरक्षकों की मौत हो गयी थी। इस मामले में एनआइए ने 20 वांछित नक्सलियों की सूची जारी कर दी है। एनआइए की सूची में
गणेश उइके, माड़वी हिड़मा, बसवराज समेज कई दुर्दांत नक्सल कमांडरों के नाम शामिल है।
एनआइए ने इन लोगों पर अधिकतम सात लाख तक का इनाम घोषित किया हुआ है। इनकी सूचना
देने वालों को भी उचित इनाम देने और उनका नाम गुप्त रखने का एलान किया गया है।
अब तक की
जांच के बाद कुल पांच लोगों को गिरफ्तारी की गयी हेै जिसमें अधिकांश ऐसे ग्रामीण
है जिन पर नक्सलियों को सामान सप्लाई करने जैसे आरोप है।
एनआईए की
जारी सूची में नक्सलियों के बटालियन एक के कमांडर विनोद, जगदीश के अलावा माड़वी देवे, मांडवी
लिंगा, कुहराम सुनीता, नम्बाला केशव राव, भूपति
उर्फ सोनू, देवजी, मिडिय़म
सुरेश, साईनाथ, जयलाल
मंडावी, लिंगे मड़काम, माड़वी मासा, कोसा, उमेश हेमला, कट्टम
सुदर्शन, चैतू, बारसे
जोगा शामिल है।(वार्ता) (the states. news)
Thursday, May 21
Breaking News
- जगदलपुर में राशन योजना पर बड़ा एक्शन, अपात्र लोगों के नाम BPL सूची से हटाए गए
- पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का पाकिस्तान में खात्मा, आतंकी हमजा ढेर
- यूपी के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी में यूनिफॉर्म अनिवार्य, राज्यपाल का बड़ा आदेश
- चाईबासा के पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
- 90s स्टार राहुल रॉय फिर सुर्खियों में, ‘लाफ्टर शेफ’ के सेट पर दिखे खुश
- बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला, OBC आरक्षित पदों से ज्यादा नियुक्तियां अवैध करार
- तेंदूपत्ता संग्राहकों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, महुआ पेड़ के नीचे लगाई चौपाल
- ट्विशा शर्मा केस में बड़ा एक्शन, सास गिरबाला का पद जाएगा; आरोपी पति पर 30 हजार का इनाम
- राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 22, 26 और 27 मई को वर्चुअल सुनवाई
- राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: SI भर्ती 2021 में याचिकाकर्ताओं को प्रोविजनल राहत


