जगदलपुर, (mediasaheb.com)। रेडक्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ के एलेक्जेंडर एम चेरियन को उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसकी घोषणा 17 मई को राष्ट्रपति के निर्देशन में आयोजित समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने की थी। कोरोना काल में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ की राज्यपाल 14 जून को एलेक्जेंडर एम चेरियन को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। विदित हो कि इस पुरस्कार के लिए देश भर से 06 लोगों को चुना गया है, जिसमें बस्तर जिले से रेडक्रॉस सोसाइटी के एलेक्जेंडर प्रथम स्थान पर हैं। 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल अनुसूइया उइके उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत करेंगी। एलेक्जेंडर ने बताया कि कलेक्टर रजत बंसल के मार्गदर्शन में बस्तर रेडक्रॉस सोसाइटी लगातार सेवा में जुटी हुई है।(हि.स.)
Tuesday, August 18
Breaking News
- जेवर से बढ़ेगी यूपी की औद्योगिक रफ्तार, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में मेडिकल हब से लेकर फार्मा क्लस्टर तक को मिली मंजूरी
- Bina Railway Update: बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन का काम, 16 ट्रेनें रद्द और 48 का रूट बदला
- eHRMS और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कृषि विस्तार अधिकारी संघ का कलम बंद आंदोलन
- मिलावट के खिलाफ खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठानों से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने
- CJI सूर्यकांत अब TISS दीक्षांत समारोह के चीफ गेस्ट नहीं होंगे, संस्थान ने बदला फैसला
- भिंड में भीषण सड़क हादसा, लोडिंग वाहन-ट्रक की आमने-सामने टक्कर; UP के 8 मजदूरों की मौत
- Delhi SIR: तुगलकाबाद और ओखला में सबसे ज्यादा वोट कटने का खतरा, सिर्फ 52% और 54.66% फॉर्म जमा
- गॉल टेस्ट: भारत ने 294 रन की बढ़त बनाई, लंच तक 4 विकेट पर 116 रन
- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी, आज ऑरेंज अलर्ट; कई जिलों में बिगड़े हालात
- आसमान के नहीं, जमीन के सितारों को सलाम: अमिताभ बच्चन ने शेयर किया यूपी पुलिस का ‘खाकी का सितारा’


