नई दिल्ली, (media saheb.com) रेलवे के काउंटरों से लॉकडाउन के दौरान यात्रा के लिए बुक कराये गये टिकट रद्द कराने और रिफंड पाने के लिए समय सीमा बढ़ाकर यात्रा की तारीख से 9 महीने कर दी गई है।
रेलवे ने गुरुवार को बताया कि Lockdown के दौरान यात्रा के लिए जिन यात्रियों ने नियमित ट्रेनों के टिकट बुक कराये थे,
लेकिन ट्रेन रद्द कर दी गई उनके रिफंड 9 महीने तक लिये जा सकेंगे। इनकी यात्रा की तारीख 21 मार्च से 31 जुलाई 2020 के बीच होनी चाहिये। पहले रेलवे ने इसके लिए समय सीमा बढ़ाकर छह महीने की थी। जिन यात्रियों ने 139 पर फोन करके या IRCTC की वेबसाइट के माध्यम से काउंटर टिकट रद्द कराये हैं वे भी यात्रा की तारीख से 9 महीने तक टिकट सरेंडर करा सकते हैं।
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि छह महीने के पहले दिये गये समय के बाद भी जोनल क्लेम कार्यालयों में टिकट जमा कराये हैं उन्हें भी पूरा रिफंड दिया जायेगा।(वार्ता) (the states. news)
Monday, August 31
Breaking News
- 31 अगस्त का राशिफल: सोमवार को किन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की विशेष कृपा?
- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना
- सतना-चित्रकूट में बाढ़ का कहर, मंदाकिनी में बहा 42 साल पुराना पुल; 400 दुकानें तबाह
- नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद
- AC कोच भी नहीं सुरक्षित! रायपुर आ रही छात्रा की सोने की चेन चोरी, 29 दिनों में 14 केस
- करोड़ों की रॉयल्टी देने वाला गांव, फिर भी तिरपाल के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे
- रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की जेलों में भावनात्मक माहौल, बहनों ने जेल पहुंचकर भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
- MP में बदली कर्ज की तस्वीर, MSME सेक्टर में सबसे तेज उछाल; कृषि का दबदबा बरकरार
- गढ़वा में खौफनाक साजिश का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या
- 31 अगस्त से होगा नरेला रक्षाबंधन का भव्य शुभारंभ इस वर्ष भी लाखों बहनें मंत्री सारंग को बांधेंगी रक्षासूत्र


